Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleदीपिका कक्कड़ की तरह आप भी चेहरे पर लगाएं संतरा, दिखेगा इंस्टेंट...

दीपिका कक्कड़ की तरह आप भी चेहरे पर लगाएं संतरा, दिखेगा इंस्टेंट ग्लो


ऐप पर पढ़ें

How To Apply Orange on Face: ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ हर घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके फैंस द्वारा उन्हें खूब प्यार मिलता है। एक्ट्रेस अब  यूट्यूब पर अपने फैंस को डेली व्लॉग्स के जरिए जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चेहरे पर संतरा लगाने के बेहद आसान तरीके को बताया है। यहां देखिए इंस्टेंट ग्लो के लिए कैसे लगाएं संतरा।

कैसे लगाएं संतरा

वीडियो में एक्ट्रेस संतरा खाती दिख रही हैं। इसी बीच वह बताती हैं कि वह अंत में एक संतरा बचा लेती हैं। और फिर इसे चेहरे पर लगाती हैं। आपको इसके लिए बस करना ये है कि साफ चेहरे पर संतरे की स्लाइस को लगाएं। इसे आप जितनी देर लगाएंगे उतना अच्छा है। बस स्लाइस को चेहरे और गर्दन पर लगातार सर्कुलर मोशन में घूमाते रहें। बाद में इसे साफ पानी से धोएं और चेहरे पर शहद लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को साफ करें। 

 

स्किन पर संतरा और शहद के फायदे

संतरे में साइट्रिक एसिड की मौजूदगी मुंहासों को दूर करने और तेल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह रोमछिद्रों को खोलकर और आपके चेहरे से गंदगी को साफ करता है। यह अतिरिक्त सेबम उत्पादन को भी नियंत्रित करता है जो बदले में ब्रेकआउट को रोकता है। वहीं शहद स्किन को नेचुरल तरीके से हाइड्रेट करता है। इसी के साथ ये त्वचा को भी साफ करने में मदद कर सकता है। इसके जीवाणुरोधी गुणों को ध्यान में रखते हुए शहद तैलीय त्वचा के लिए भी अच्छा है।

यह भी पढ़ें: Orange Peel Beauty Hacks : संतरे के छिलकों से बनाएं नाइट क्रीम और फेशियल मिस्ट, होममेड विटामिन-सी सीरम से मिलेगा ग्लो  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments