Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeLife Styleदीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक का उड़ा मजाक, पढ़िए फैंस का मजेदार...

दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक का उड़ा मजाक, पढ़िए फैंस का मजेदार रिएक्शन


ऐप पर पढ़ें

Deepika Padukone Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। अदाकारा के ग्लैमरस लुक्स को फैंस खूब प्यार देते हैं। वहीं अदाकारा के एयरपोर्ट लुक्स अक्सर ट्रोल हो जाते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पहुंची दीपिका का एयरपोर्ट लुक जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण के इस लुक की फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। 

कैसा है दीपिका का लुक?

एयर्पोर्ट लुक के लिए दीपिका ने कम्फर्टेबल कपड़ों को चुना है। जिसमें उन्होंने स्पोर्ट्स वीयर कैरी किए हुए हैं। इस लुक में दीपिका ने नीले और पीले रंग के कपड़ों को पहना है। अदाकारा ने पीले रंग की एक टीशर्ट को पहना है जिसका कॉलर नीले रंग का है। वहीं उन्होंने नीले रंग के ट्राउजर को कैरी किया है। ये आउटफिट स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास का है। इस लुक में उन्होंने बालों को खुला रखा है और आंखों पर सनग्लासेस लगाए हैं।


लुक पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

दीपिका के लुक पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहै हैं। अदाकारा के लुक को देख यूजर कमेंट कर रहे हैं उन्होंने स्कूल ड्रेस पहनी है और वह बिल्कुल स्कूल गर्ल की तरह दिख रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा की ‘लगता है दीपिका आज रणवीर के कपड़े पहन के गई है।’ इसके अलावा यूजर ने दीपिका के लुक को देख लिखा की लगता है आर मुंबई जीत के रहेगी। एक्ट्रेस के लुक पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां उनके फैंस दिल इमोजी कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने दीपिका को आलिया की कॉपी बताया है। 

Oscars 2023: पिंक रंग की ड्रेस में दीपिका पादुकोण के लुक पर दिल हार बैठे फैंस, देखें स्टाइल से भरा अंदाज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments