हाइलाइट्स
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत फोटोज.
फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना आज होगा रिलीज.
मुंबई. फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही है. इससे पहले फिल्म के कलाकार यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) फिल्म को लेकर प्रमोशनल एक्टिविटीज से जुड़ चुके हैं. इस कड़ी में दीपिका और शाहरुख लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. हाल ही दीपिका ने अपने 4 आर्टिस्टिक लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस से उनकी पसंद पूछी है.
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 4 अलग फोटो पोस्ट किए हैं, सभी में उनका लुक बेहद अलग है. इनमें कुछ में जहां वे क्वीन की तरह नजर आ रही हैं, तो एक में वे रोबोटिक लुक में दिख रही हैं. दीपिका ने इन फोटोज के साथ लिखा, ‘मुझे ये सभी पसंद हैं, थैंक्स. आपका पसंदीदा कौनसा है?’
(फोटो साभार: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
![deepika padukone, deepika padukone news hindi, deepika padukone pathaan, deepika padukone besharam rang, deepika padukone new song, deepika padukone new post, bollywood news, pathaan, shahrukh khan, दीपिका पादुकोण, दीपिका पादुकोण न्यूज हिंदी, दीपिका पादुकोण फोटोज, दीपिका पादुकोण का नया गाना, दीपिका पादुकोण बेशरम रंग, शाहरुख खान, पठान](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/deepika-padukone-4.jpg)
(फोटो साभार: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
![deepika padukone, deepika padukone news hindi, deepika padukone pathaan, deepika padukone besharam rang, deepika padukone new song, deepika padukone new post, bollywood news, pathaan, shahrukh khan, दीपिका पादुकोण, दीपिका पादुकोण न्यूज हिंदी, दीपिका पादुकोण फोटोज, दीपिका पादुकोण का नया गाना, दीपिका पादुकोण बेशरम रंग, शाहरुख खान, पठान](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/deepika-new-photo.jpg)
(फोटो साभार: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
![deepika padukone, deepika padukone news hindi, deepika padukone pathaan, deepika padukone besharam rang, deepika padukone new song, deepika padukone new post, bollywood news, pathaan, shahrukh khan, दीपिका पादुकोण, दीपिका पादुकोण न्यूज हिंदी, दीपिका पादुकोण फोटोज, दीपिका पादुकोण का नया गाना, दीपिका पादुकोण बेशरम रंग, शाहरुख खान, पठान](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/deepika-art.jpg)
(फोटो साभार: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
SciFi फिल्म करनी चाहिए…
दीपिका ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, सभी अपना फेवरेट लुक बताने लगे. किसी को पहली फोटो पसंद आई तो किसी को तीसरी फोटो. एक फोटो में दीपिका एस्ट्रोनॉट जैसे अवतार में दिख रही हैं. इस पर एक यूजर का कहना था, ‘आपको अब SciFi फिल्म करनी चाहिए.’ वहीं, एक यूजर का कहना था कि पेड पार्टनशिप के तहत दीपिका इस ऐप का प्रमोशन कर रही हैं.
![deepika padukone, deepika padukone news hindi, deepika padukone pathaan, deepika padukone besharam rang, deepika padukone new song, deepika padukone new post, bollywood news, pathaan, shahrukh khan, दीपिका पादुकोण, दीपिका पादुकोण न्यूज हिंदी, दीपिका पादुकोण फोटोज, दीपिका पादुकोण का नया गाना, दीपिका पादुकोण बेशरम रंग, शाहरुख खान, पठान](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/deepika-3.jpg)
(फोटो साभार: दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
बता दें कि फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर लगातार शाहरुख और दीपिका गाने के पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं. फिल्म का पहला गाना आज यानी सोमवार को 11 बजे जारी किया जाएगा. वहीं, फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepika padukone, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : December 12, 2022, 07:46 IST