Home Entertainment दीपिका-शाहरुख के बेशरम रंग पर लड़कों ने बनाया मजेदार वीडियो, लोग बोले बेस्ट वर्जन

दीपिका-शाहरुख के बेशरम रंग पर लड़कों ने बनाया मजेदार वीडियो, लोग बोले बेस्ट वर्जन

0
दीपिका-शाहरुख के बेशरम रंग पर लड़कों ने बनाया मजेदार वीडियो, लोग बोले बेस्ट वर्जन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना ‘बेशरम रंग’ लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। सॉन्ग को कई लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने आपत्ति जताई। कुछ भी हो गाना टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में आ चुका है। गाने पर कई मीम्स बने और लोग रील्स भी बना रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कों ने मिलकर दीपिका और शाहरुख के स्टेप्स करने की कोशिश की है। इसमें कुछ बैकग्राउंड डांसर्स भी बने हैं। लोग इसको बेशरम रंग का बेस्ट वर्जन बता रहे हैं। 

किया दीपिका का चर्चित स्टेप

पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग पर एक ओर बवाल मचा हुआ है तो दूसरी ओर लोग इस पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। अब इस पर टीवी ऐक्ट्रेसस सहित कई लोगों ने रील्स बनानी भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर लड़कों का एक वीडियो आया है। इसमें उन्होंने बेशर्म रंग पर मजेदार डांस किया है। एक लड़के ने दीपिका का चर्चित स्टेप भी किया है। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: डांस मूव्स पर ट्रोल हुईं दीपिक, देखें क्या बोलीं कोरियोग्राफर

गाने पर मचा है बवाल

बता दें कि 12 दिसंबर को पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग आउट हुआ था। रिलीज होते ही यह चर्चा में आ गया। गाने में दीपिका के कपड़ों और स्टेप्स को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हुई। लोगों ने दीपिका, शाहरुख से लेकर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को भी भला-बुरा कह डाला। कुछ पॉलिटिशियंस से लेकर अयोध्या के संत तक दीपिका की भगवा बिकीनी पर आपत्ति जता चुके हैं।  हालांकि यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 45 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

[ad_2]

Source link