Home World दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन! साथ खड़ी होती हैं 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, लाखों यात्री रोज करते हैं सफर

दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन! साथ खड़ी होती हैं 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, लाखों यात्री रोज करते हैं सफर

0
दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन! साथ खड़ी होती हैं 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, लाखों यात्री रोज करते हैं सफर

[ad_1]

भारत ही नहीं, दुनिया के अधिकतर देशों में कनेक्टिविटी का सबसे अच्छा जरिया रेलवे ही है. इंडियन रेलवे को ही ले लीजिए. हर दिन इसमें लाखों यात्री सफर करते हैं. अमीर ही नहीं, गरीबों के लिए भी भारतीय रेल बेहद सुविधाजनक होती है. रेलवे की बात हो तो अक्सर लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन (Longest train in the world) कौन सी है या फिर दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन (Biggest railway station in the world) कहां है और वो कितना बड़ा है.

largest railway station in the world 2

स्टेशन पर एक दिन में 1 लाख से ज्यादा यात्री आते हैं. (फोटो: Canva)

दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में आज हम नहीं बात करेंगे क्योंकि उसके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं. आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record largest railway station) में भी दर्ज है. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand Central Terminal railway station) दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. ये एरिया के मामले में नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म्स के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है.

largest railway station in the world 1

इस स्टेशन में 44 प्लेटफॉर्म हैं. (फोटो: Canva)

44 प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1903-1913 के बीच हुआ था. भारत की बात करें तो यहां प्लेटफॉर्म के मामले में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हावड़ा का है जहां कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि न्यूयॉर्क के इस रेलवे स्टेशन पर कुल 44 प्लेटफॉर्म हैं. यानी कुल 44 ट्रेनें एक साथ यहां खड़ी हो सकती हैं. जब इतनी ट्रेनें हैं तो स्वभाविक बात है कि यात्रियों की संख्या भी काफी ज्यादा होगी.

एक दिन में लाखों यात्री करते हैं सफर
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार इस स्टेशन पर एक दिन में 1.25 लाख यात्री सफर करने आते हैं. यही नहीं, करीब 660 ट्रेनें स्टेशन से गुजरती हैं. स्टेशन कुल 48 एकड़ में फैला है. और इसमें दो अंडरग्राउंड लेवल हैं. पहले लेवल पर 41 ट्रैक हैं जबकि दूसरे लेवल पर 26 ट्रैक हैं. यहां एक खुफिया प्लेटफॉर्म भी है जो स्टेशन के ठीक बगल में बने वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल के ठीक नीचे है. प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट होटल से सीधे इस खूफिया प्लेटफॉर्म पर व्हीलचेयर के सहारे उतरे थे जिससे वो जनता और मीडिया का सामना करने से बच सकें. हर साल स्टेशन से करीब 19 हजार चीजें खोई हुई पाई जाती हैं और उनमें से करीब 60 फीसदी को लौटा दिया जाता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

[ad_2]

Source link