Home World दुनिया के लिए रहस्‍य है यह 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, सही सलामत हैं अंग, नसों में है खून

दुनिया के लिए रहस्‍य है यह 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, सही सलामत हैं अंग, नसों में है खून

0
दुनिया के लिए रहस्‍य है यह 2000 साल पुरानी डरावनी ममी, सही सलामत हैं अंग, नसों में है खून

[ad_1]

बीजिंग: आमतौर पर जब भी हम किसी ममी के बारे में सोचते हैं, हमारे जेहन में सड़ गल चुके इंसानी शरीर का ख्‍याल आता है जिसे पहचाना नहीं जा सकता। हालांकि दुनिया में एक ऐसी भी ममी है जो 2000 साल पुरानी है लेकिन अभी भी पूरा शरीर उल्‍लेखनीय रूप से लगभग सुरक्षित है। यह ममी एक चीनी महिला की है जिसका नाम द लेडी ऑफ दई या शिन झुई है। इस महिला की 178 से 145 ईसापूर्व के बीच में मौत हो गई थी। साल 1971 में जब दुर्घटनावश इस महिला के कब्र की खोज हुई तो जीवाश्‍म विज्ञानियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

वैज्ञानिकों को यह भरोसा ही नहीं हुआ कि महिला के अंग अभी भी सही सलामत हैं। शिन झुई की कब्र के पास जिन चीजों को रखा गया था, उसे देखकर साफ हो गया कि वह एक बहुत ही धनी महिला थी। जिंदा रहने के दौरान वह काफी अहम रही होगी। यह महिला अब तक की सबसे सुरक्षित ममी बताई जा रही है। महिला की त्‍वचा अभी भी नम है और उसकी आंखें भी जुड़ी हुई हैं। उसकी नसों में अभी खून बना हुआ है।
घने जंगल में मिले 3000 साल पुराने 417 रहस्‍यमय शहर, 177 किमी लंबा हाइवे, बदलेगा दुनिया का इतिहास

महिला के पेट से मिले तरबूज के बीज, विचित्र पदार्थ अभी रहस्‍य

महिला के शव का जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया तब पाया कि उसके पेट और आंतों में तरबूज के 100 बीज मिले हैं। इससे यह माना गया कि महिला ने अपनी मौत के ठीक पहले तरबूज खाया होगा। 2 हजार साल बाद भी इस महिला का शव कैसे सुरक्षित बना रहा, इसका अभी ठीक-ठीक जवाब नहीं आया है। यह महिला चूंकि बहुत पैसे वाली थी, इसलिए उसके शव को सिल्‍क और लिनेन के कपड़े में 18 लेयर में ढंका गया था।

महिला के ताबूत को एक विचित्र तरल पदार्थ से भरा गया था। यह पदार्थ ऑक्‍सीजन के संपर्क में आने के कारण भूरा हो गया था। कई विश्‍लेषकों का मानना है कि यह परंपरागत हर्बल सॉल्‍यूशन था जिसने शव को सुरक्षित रखने में मदद की। पैथोलॉजिस्‍ट यह पता लगाने में सफल हो गए‍ कि यह लेडी ऑफ दई मरने से पहले काफी बीमार थी। यह माना गया कि तरबूज खाने के ठीक बाद चीनी महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस महिला की नसों में अभी भी खून का थक्‍का मौजूद है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मौत के समय इस महिला की उम्र 50 साल रही होगी। महिला का वजन ज्‍यादा था और उसे डायबिटिज भी था।

[ad_2]

Source link