Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadgetदुनिया देखेगी भारत का जलवा! Apple iPhone 15 होगा 'मेड इन इंडिया',...

दुनिया देखेगी भारत का जलवा! Apple iPhone 15 होगा ‘मेड इन इंडिया’, कीमत भी हो सकती कम


ऐप पर पढ़ें

iPhone 15 को लेकर अफवाहें बहुत तेज़ी से मार्केट में फ़ैल रही हैं। खबरों की माने तो Apple इस साल सितंबर इवेंट में चार नए iPhone लॉन्च करने वाला है। ज्यादातर लीक्स में iPhone 15 सीरीज के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात की जा रही है। लीक से पता चलता है कि चारों आईफोन कई सारे अपग्रेड के साथ आ रहे हैं। आईफोन 15 से जुड़ी एक नई रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है, जिससे भारत को फायदा हो सकता है।

TrendForce की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Apple भारत में iPhone 15 सीरीज को असेंबल करने के लिए Tata Group से हाथ मिला रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा ग्रुप भारत में इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले चार आईफोन में से दो को असेंबल करेगा। 

 

WhatsApp पर आ रहे हैं +212, +84, +62 नंबर से कॉल? तो तुरंत करें ये 5 काम, नहीं लगा पाएगा कोई चूना

 

Tata Group ने Wistron की इंडियन प्रोडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, जिसके परिणामस्वरूप iPhone 15 सीरीज का निर्माण करने वाला भारत का सबसे बड़ा समूह बन गया है। क्योंकि टाटा ने Wistron की प्रोडक्शन लाइन का अधिग्रहण कर लिया है, इसलिए यह भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट पार्टनर बन जाएगा। TrendForce की रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा ग्रुप भारत में Apple के लिए iPhone 15 और iPhone 15 Plus का एक छोटा सा हिस्सा असेंबल करेगा। ग्रुप Apple के 2023 iPhone मॉडल का केवल 5 प्रतिशत ही असेंबल करेगा। 

 

Moto G13 हुआ सस्ता! 10,500 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रहा 12999 की MRP वाला फोन

 

फॉक्सकॉन iPhone 15 Plus मॉडल का लगभग 60 प्रतिशत असेंबल करेगा, इसके बाद पेगाट्रॉन (35 प्रतिशत) और टाटा ग्रुप (5 प्रतिशत) का स्थान होगा। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन 15 प्रो मॉडल को असेंबल करेंगे। बता दें कि साल-दर-साल भारत में वॉल्यूम और रेवेन्यू के मामले में Apple की ग्रोथ देखी जा रही है। अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए कंपनी ने भारत में दो एप्पल स्टोर खोले। पहला मुंबई के बीकेसी में खोला गया, जबकि दूसरा एप्पल स्टोर नई दिल्ली के साकेत इलाके में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments