Home Entertainment दुबई में पार्टी करती दिखीं उर्वशी रौतेला, यूजर्स बोले- वहां ऋषभ पंत अस्पताल में और ये…

दुबई में पार्टी करती दिखीं उर्वशी रौतेला, यूजर्स बोले- वहां ऋषभ पंत अस्पताल में और ये…

0
दुबई में पार्टी करती दिखीं उर्वशी रौतेला, यूजर्स बोले- वहां ऋषभ पंत अस्पताल में और ये…

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उर्वशी रौतेला शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बन-ठन कर जाती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया था। उर्वशी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में थीं। तब कई यूजर्स पूछने लग कि क्या वो ऋषभ पंत को देखने जा रही हैं। सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत इस वक्त देहरादून में अस्पताल में भर्ती हैं। उर्वशी ने एक पोस्ट लिखकर उनके ठीक होने के लिए दुआएं की थीं। इस बीच अब खुलासा हो गया है कि उर्वशी एयरपोर्ट पर कहां के लिए रवाना हुई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें वो पार्टी करती दिख रही हैं

मां का जन्मदिन मनाया

उर्वशी न्यू ईयर से पहले दुबई के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ उनके माता-पिता भी थे। बीते दिन उर्वशी की मां का जन्मदिन था। उन्होंने दुबई में ही जन्मदिन मनाया। उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी मां केक काटती हुई दिख रही हैं। सभी एक बिल्डिंग की छत पर हैं। उर्वशी की मां केक काटती हैं और उन्हें खिलाती हैं। इसके बाद दोनों गले मिलती हैं।

 

परिवार के साथ डिनर 

उर्वशी ने अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। वह रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रानी को सिंहासन मिल गया। मेरे पैरेंट्स के ग्रैंड रिसेप्शन के लिए सभी को धन्यवाद। परिवार के साथ डिनर। उर्वशी के पोस्ट पर यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। लोगों का कहना था कि एक तरफ ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती हैं दूसरी तरफ वो जश्न मना रही हैं।

 

यूजर्स ने साधा निशाना

एक यूजर ने लिखा, ‘पंत भाई से हॉस्पिटल में मिलने नहीं आई।‘ एक ने कहा, ‘ऋषभ भैया के बारे में टेंशन नहीं है आपको।‘ एक ने कहा, ‘आप रानी तो लग रही हो लेकिन जो राजा हॉस्पिटल में पड़ा है उनकी तरफ थोड़ा ध्यान दो।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘वहां पंत हॉस्पिटल में हैं और ये मैडम सिंहासन पे बैठी हुई हैं।‘

 

[ad_2]

Source link