Home Life Style दुबलेपन से हैं परेशान? डाइट में शामिल कर लें 5 देसी फूड, महीनेभर में दिखेंगे हेल्दी और मजबूत

दुबलेपन से हैं परेशान? डाइट में शामिल कर लें 5 देसी फूड, महीनेभर में दिखेंगे हेल्दी और मजबूत

0
दुबलेपन से हैं परेशान? डाइट में शामिल कर लें 5 देसी फूड, महीनेभर में दिखेंगे हेल्दी और मजबूत

[ad_1]

हाइलाइट्स

अगर आप रोज एक चम्‍मच घी के साथ चीनी खाएं तो काफी फायदा मिलेगा.
वजन बढ़ाने के लिए आप अंजीर और किशमिश का सेवन कर सकते हैं.

Foods For Gaining Weight:  बेहतर पर्सनैलिटी के लिए लोग जिम जाते हैं और अपने वजन को कम करने के लिए पसीना बहाते हैं. इसी तरह जिन लोगों का वजन काफी कम है, उनके लिए भी वजन बढ़ाना आसान काम नहीं होता, वजन को बढ़ाने के लिए भी वर्कआउट काफी मदद कर सकता है. हालांकि इसके लिए आपको वर्कआउट के साथ अपने डाइट को रिच बनाना जरूरी होता है. अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं और बेहतर पर्सनैलिटी के लिए मसल्‍स गेन करना चाहते हैं तो अपने डाइट में देसी चीजों को शामिल कर महीने भर में फायदा पा सकते हैं. ये बाजार में मिलने वाले प्रोटीन सेप्‍लीमेंट या  वजन बढ़ाने वाली दवाओं से अधिक फायदेमंद होता है. तो आइए जानते हैं कि आप अपने वजन को बढ़ाने के लिए किन देसी नुस्‍खों की मदद ले सकते हैं.

घी के साथ चीनी का प्रयोग- स्‍टाइलक्रेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप अपने वजन को हेल्‍दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो घर पर रखी चीनी और घी काफी फायदेमंद हो सकता है. आप आप एक चम्मच घी में एक चम्मच चीनी अच्छी तरह मिलाएं और खाने से आधे घंटे पहले इस मिश्रण को खा लें. ऐसा एक महीने तक रोजाना करने से शरीर का वजन बिना किसी नुकसान के तेजी से बढ़ेगा.

सूखे अंजीर के साथ किशमिश का सेवन- वजन बढ़ाने के लिए आप अंजीर और किशमिश का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप 5 सूखे अंजीर और लगभग 30 ग्राम किशमिश को रात भर पानी में भिगोने रख दें और अगले दिन इसे खा लें. 1 ही महीने में आपको अपना शरीर मजबूत नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें : हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए गर्मियों में खाएं 5 फलथकान हो जाएगी दूरशरीर में नहीं होगी पानी की कमी

दूध के साथ केले का सेवन- आप सुबह नाश्‍ते में एक गिलास दूध के साथ दो केले का सेवन करें.आप चाहें तो इसका शेक भी बनाकर पी सकते हैं. केले और दूध के सेवन से शरीर पर तेजी से अंतर नजर आता है.  दरअसल, केला और दूध में कैलोरी भरपूर होता है जो न सिर्फ आपके वजन को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि आपको मजबूत भी बनाता है.

इसे भी पढ़ें : 5 बेहतरीन तरीकों से बढ़ाएं अपनी बुद्धि, तेजी से समझ आएगी हर बात, एग्जाम का डर हो जाएगा दूर

आम के साथ दूध का प्रयोग- दुबलेपन को दूर करने के लिए आप आम और दूध को भी ब्रेकफास्‍ट के रूप में साथ में खा सकते हैं. इसके लिए रोजाना दो पके आम का सेवन करें और आम खाने के बाद हल्का गर्म दूध पी लें. कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर में अंतर नजर आने लगेगा.

ड्राई फ्रूट्स और बीज का प्रयोग- आप अगर रोज मूंगफली, काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश आदि का सेवन करें तो इससे आपको कई तरह से फायदा मिल सकता है. बेहतर होगा कि आप इसे रातभर पानी में भिगो दें और सुबह एक मुट्ठी मेवे का सेवन करें.  इसके सेवन से आपका दुबलापन आसानी से दूर हो सकता है.

Tags: Health, Healthy Foods, Lifestyle

[ad_2]

Source link