Home Health दुबले लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फूड, कुछ ही दिनों में पिचके गाल हो जाएंगे लाल, ऐसे करें डाइट में शामिल

दुबले लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फूड, कुछ ही दिनों में पिचके गाल हो जाएंगे लाल, ऐसे करें डाइट में शामिल

0
दुबले लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फूड, कुछ ही दिनों में पिचके गाल हो जाएंगे लाल, ऐसे करें डाइट में शामिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

दुबले-पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना बड़ी चुनौती
कई लोग वजन बढ़ाने के लिए जिम जाते हैं
दूध-केला के नियमित सेवन से बढ़ता है वजन

Best Foods For Weight Gain: कई लोग जहाँ वजन बढ़ने से परेशान रखते हैं वही बहुत लोग कम वजन और दुबलेपन के कारण चिंतित रहते हैं. ऐसे लोग अपने वजन को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. आमतौर पर देखा गया है कि लोग वजन बढाने के लिए जिम करते हैं. साथ ही बाजार में मिलने वाले प्रोटीन सप्‍लीमेंट का प्रयोग भी करते हैं. कई बार ये प्रोटीन सप्‍लीमेंट हानिकारक साबित हो सकते हैं. ये हमारे लिवर, किडनी को नुकसान पहुचा सकते हैं. ऐसे में आप नेचुरल फूड के सेवन से भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं. आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जिनके सेवन से आपका वजन भी बढ़ जाएगा साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं.

1.दूध: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक रोजाना दूध पीने से वजन को बढ़ाया जा सकता है. दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. दूध पीना आपके आहार में प्रोटीन जोड़ने का एक शानदार तरीका है. इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. दुबले पतले लोगों को रोजाना दूध पीना चाहिए.

2.केला: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए केला एक बेहतरीन विकल्प है. केला न केवल पौष्टिक है बल्कि कैलोरी का भी एक बड़ा स्रोत हैं. आप दूध केला साथ में भी खा सकते हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है.

ये भी पढ़ें- खाना खाने के बाद जरूर खाएं गुड़, पाचन तंत्र करे मजबूत, एनर्जी करेगा बूस्ट, 6 फायदे देख दंग रह जाएंगे

3.अंडा: अंडा भी वजन बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अंडे में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन पाई जाती है. अगर आप रोजाना उबला अंडा खाते हैं तो यह आपका वजन बढ़ा सकता है.

4.दूध बादाम: बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेल्थ को लेकर इसके कई फायदे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन बढ़ाने में भी मददगार होता है. आप रोजाना रात में 4 से 5 बादाम पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन इसे पीसकर एक गिलास दूध के साथ पी लें.

ये भी पढ़ें- व्हाइट शुगर से बेहतर क्यों है ब्राउन शुगर? क्या है दोनों में अंतर, ये हैं Brown Sugar के 4 बड़े फायदे

5.पीनट बटर: पीनट बटर खाने से भी आप मोटे हो सकते हैं. इसमें हाई फैट क्वालिटी होती है. जो वजन बढ़ाने में मददगार है. अगर आप भी कमजोर और दुबले पतले हैं तो रोजाना पीनट बटर का सेवन जरूर करें.

Tags: Health benefit, Health News, Healthy Foods, Lifestyle

[ad_2]

Source link