[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
पूरे भारत में दुर्गा पूजा बहुत ही धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट की जाती है। इस दौरान महिलाएं बेहद खूबसूरती से तैयार होती हैं। रंग बिरंगे कपड़ों को पहन कर महिलाएं देवी दुर्गा की पूजा करती हैं। इस दौरान अगर आप बंगाली लुक को क्रिएट करना चाहती हैं तो इन 5 ट्रिक्स को अपना सकती हैं। इन ट्रिक्स को अपनाकर आपका लुक एलिगेंट दिखेगा।
इन ट्रिक्स से क्रिएट करें बंगाली लुक (Tricks to Create Bengali Look)
1) लगाएं लाल बिंदी- बंगाली लुक में लाल रंग की बिंदी लगाई जाती है। बिंदी के चारों तरफ सफेद रंग की छोटी बिंदी लुक को खास बनाती हैं। आप अपने चेहरे की शेप के मुताबिक बिंदी का साइज चुन सकती हैं।
2) आलता- बंगाली लुक को क्रिएट करने के लिए हाथों पर मेहंदी की जगह आलता लगाएं। आप अलग-अलग डिजाइन से आलता लगा सकती हैं। पैर और हाथों पर आलता लगाया जाता है, ये काफी अच्छा लगता है।
3) जूलरी- आप बंगाली लुक को खास बनाने के लिए गोल्ड की या फिर गोल्ड लुक वाली जूलरी पहन सकती हैं। टेम्पल सेट भी काफी अच्छे लगते हैं।
4) तांत साड़ी- बंगाली लुक क्रिएट करने के लिए आप तांत या सिल्क की साड़ी पहल सकती हैं। ध्यान रखें कि ब्राइट रंग की साड़ी अच्छी दिखती हैं। चाहें तो बंगाली ट्रेडिशन वाली लाल सफेद साड़ी भी पहन सकती हैँ।
5) पोला और शंखा- बंगाली लुक में पोला और शंख चूड़ियां पहनी जाती हैं। ये लाल और सफेद रंग के होते हैं। बंगाली लुक में ये सबसे जरूरी हैं।
नेशनल अवॉर्ड में आलिया भट्ट पहनकर पहुंची शादी वाली साड़ी, इन 5 ट्रिक्स ने दिया वेडिंग से सुंदर लुक
[ad_2]
Source link