Home Life Style देखने में गुलाब जामुन पर है नहीं, लाजवाब है ठंडी रबड़ी के साथ इस मिठाई का स्वाद

देखने में गुलाब जामुन पर है नहीं, लाजवाब है ठंडी रबड़ी के साथ इस मिठाई का स्वाद

0
देखने में गुलाब जामुन पर है नहीं, लाजवाब है ठंडी रबड़ी के साथ इस मिठाई का स्वाद

[ad_1]

रितिका तिवारी/भोपाल. भोपाल में लोगों को खाने पीने का बहुत शौक है, ऐसे में अगर कुछ मीठा खाने की बात आए तो यहां के लोग कभी पीछे नहीं हटते. ऐसी ही एक मीठी डिश यहां बहुत प्रसिद्ध है, जिसका नाम मावा बाटी है. मावा बाटी यू तो मालवा की प्रसिद्ध डिश है, मगर भोपाल में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है.

मालवा की प्रसिद्ध मावा बाटी भोपाल में एक अनोखे तरीके से परोसी जाती है. मावा बाटी को भोपाल में रबड़ी के साथ काफी पसंद किया जाता है. इस रबड़ी वाले मावा बाटी का जायका चखने भोपाल के अलग-अलग कोने से लोग 6 नंबर हॉकर्स जाते हैं. क्योंकि मावा बाटी और जलेबी सबसे प्रसिद्ध यहीं पर मिलती है.

क्या है इस डिश की खासियत
मावा बाटी यू तो गुलाब जामुन जैसी दिखती है, मगर इसका स्वाद और इसकी बनावट अलग होती है. गरम-गरम मावा बाटी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है, जब उसे ठंडी-ठंडी रबड़ी के साथ परोसा जाता है. लोगों को ये गरम ठंडे का कॉम्बिनेशन बहुत ही भाता है. तभी तो मालवा रबड़ी मवाबती की दुकान में एक दिन में 500 से अधिक लोग आते हैं. यहां का स्वाद जिसे एक बार पसंद आ जाता है वह यहां आने से खुद को रोक ही नहीं पता है. ऐसा कहना दुकान के मालिक शाहिद खान का है.

मात्र 25 रुपए की अनोखी स्वीट डिश
अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप भी मावा बाटी और रबड़ी का कॉम्बिनेशन चख सकते हैं. भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स में मालवा रबड़ी मवाबटी की प्रसिद्ध दुकान में आपको ये कॉम्बिनेशन खाने को मिल जाएगा, जो सुबह से ही मिलना शुरू हो जाता है और रात तक मिलता है. मात्र 25 रुपए में आप ये लजीज डिश खा सकते हैं. ये डिश न केवल भोपाल के लोगों को पसंद है, बल्कि बाहर से आए सैलानियों को भी ये लाजवाब डिश काफी पसंद आती है.

Tags: Bhopal news, Food 18, Local18, Street Food

[ad_2]

Source link