Home National देश की पहली ऐसी हेरीटेज ट्रेन, जो दिखने में भाप के इंजन वाली, पर ऐसा है नहीं!

देश की पहली ऐसी हेरीटेज ट्रेन, जो दिखने में भाप के इंजन वाली, पर ऐसा है नहीं!

0
देश की पहली ऐसी हेरीटेज ट्रेन, जो दिखने में भाप के इंजन वाली, पर ऐसा है नहीं!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. देश में तमाम जगहों पर हेरीटेज ट्रेनों का संचालन हो रहा है. पर्यटकों को ये ट्रेनें खूब भा रही हैं. यही वजह है कि कालका-शिमला हो या दार्जलिंग हेरीटेज ट्रेन. सभी कोई न कोई खासियत समेटे हुए हैं. लेकिन आज गुजरात में जो हेरीटेज ट्रेन शुरू हुई है. वो इन सभी ट्रेनों से बिल्‍कुल अलग है. इसकी खासियत की वजह से देश की पहली हेरीटेज ट्रेन भी कहा जा सकता है. इस ट्रेन को आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केवडि़या के एकता नगर स्‍टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया है.

यह ट्रेन अहमदाबाद से एकता नगर के बीच चलेगी. इसकी खासियत यह है कि देखने में बिल्‍कुल भाप के इंजन वाली ट्रेन लगेगी, लेकिन वास्‍तविक में ऐसा नहीं है. इसमें मोटर कोच को स्टीम लोकोमोटिव के रूप में डिजाइन किया गया है. यानी ट्रेन ईएमयू ट्रेन सेट पर बनी है, जो दोनों ओर से चलेगी. यह ट्रेन केवल देखने में ही भाप की इंजन वाली नहीं होगी, चलते समय इंजन से धुआं भी निकलेगा और आवाज वैसी ही आएगी. सफर के दौरान बीच बीच में सीटी भी बोलेगी. इस तरह इससे सफर करने वाले यात्रियों को बिल्‍कुल भाप के इंजन वाली ट्रेन जैसा अनुभव होगा.

इस ट्रेन में इंजन के अलावा चार कोच होंगे. तीनों कोच आरामदायक दो बाई दो सीट वाली है. इसके अलावा एक कोच फाइव स्‍टार होटल जैसे डाइनिंग हाल वाला है. इस कोच की साज सज्‍जा आपको आपको होटल जैसा अनुभव कराएगी. इसमें सोफे लगे हैं और दो सोफे के बीच खाने पीने के लिए टेबल लगी है.

वडोदरा के डीआरएम जीतेन्‍नद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक कोच में 48 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. इस तरह एक ट्रेन में 144 लोग बैठ सकेंगे. डाइनिंग हाल की सुविधा अतिरिक्‍त दी गयी है. कोई भी यात्री इसमें बैठ सकता है. उन्‍होंने बताया कि इसका किराया 885 रुपये रखा गया है. इसमें खाना पीना शामिल नहीं है.

उन्‍होंने बताया कि अभी यह ट्रेन सप्‍ताह में केवल एक दिन रविवार को चलाई जाएगी. उद्घाटन के बाद पहली ट्रेन आम लोगों के लिए 5 नवंबर को चलेगी. सफर के दौरान 182 किमी. का सफर तय करेगी. यह ट्रेन अहमदाबाद से एकता नगर के बीच कहीं नहीं रुकेगी. यानी नॉन स्‍टाप हेरीटेज ट्रेन होगी. सामान्‍य परिचालन में यह ट्रेन अहमदाबाद से 6.10 बजे चलकर 9.50 बजे एकता नगर पहुंचेगी और एकता नगर से रात में 8.23 बजे चलकर मध्‍य रात्रि में 12.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

जानें ट्रेन की अन्‍य खासियत

. बहार का अच्‍छ व्‍यू देखने के लिए पैनोरमिक खिड़कियां टोलट ब्लाइंड्स के साथ लगी हैं.

. एसी रेस्टोरेंट डाइनिंग कार में 28 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.

. सागवान की लकड़ी की डाइनिंग टेबल और गद्देदार सीटों के साथ 2 सीटर सोफा है.

. आंतरिक पैनल प्राकृतिक सागवान की प्लाईवुड से सुसज्जित है.

. कोच में वॉर्म एवं नेचुरल सफेद रोशनी है.

. ब्रांडेड फिटिंग के साथ मॉड्यूलर शौचालय

. जीपीएस आधारित जन उद्घोषणा एवं यात्री सूचना प्रणाली का इस्‍तेमाल किया गया है.

. तेजस एक्सप्रेस कोचों जैसेी लगेज रैक की व्यवस्था है.

. आटोमेटिक स्वचालित कम्पार्टमेंट स्लाइडिंग दरवाजे लगे हैं.

. बाहरी दीवारों को पेंट तथा थीम आधारित टेपिंग से कवर किया गया है.

. स्टेनलेस स्टील और विद्युत चालित उपकरणों के साथ पेंट्री की व्यवस्था है.

Tags: Business news, Heritage, Indian railway, Indian Railway news

[ad_2]

Source link