Home National देश की रक्षा में नौसेना की भूमिका बताने के लिए राजनाथ सिंह ने पुराणों का दिया हवाला, जानें क्या कहा…

देश की रक्षा में नौसेना की भूमिका बताने के लिए राजनाथ सिंह ने पुराणों का दिया हवाला, जानें क्या कहा…

0
देश की रक्षा में नौसेना की भूमिका बताने के लिए राजनाथ सिंह ने पुराणों का दिया हवाला, जानें क्या कहा…

[ad_1]

हाइलाइट्स

रक्षामंत्री ने नौसेना की महत्ता बताने के लिए पुराणों का हवाला दिया.
निर्देशित विध्वंसक पोत ‘मोरमुगाओ’ के जलावरण समारोह में कही ये बात.
उन्होंने पुराणों में समुद्र की उल्लेख पर भी चर्चा किया.

मुंबई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश की समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए ‘पुराणों’ का हवाला दिया. मुंबई में निर्देशित मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत ‘मोरमुगाओ’ को नौसेना में शामिल करने के बाद अपने संबोधन में सिंह ने पुराणों (हिंदू धर्म ग्रंथ) का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पुराण केवल कल्पना मात्र हैं, लेकिन उनके पीछे जो सच है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है.

रक्षा मंत्री ने कहा,‘मैं यह सब आपके समक्ष कह रहा हूं, क्योंकि पुराणों में समुद्र के महत्व का वर्णन है. शायद ही कोई कहानी हो, जिसमें समुद्र का वर्णन ना हो. पुरणों में कुछ स्थानों पर भगवान विष्णु के क्षीर सागर (दूध का सागर) का वर्णन है, कुछ स्थानों पर राक्षसों के अत्याचार के कारण धरती के समुद्र से आश्रय मांगने का जिक्र है.’

ये भी पढ़ें- ‘देवेंद्र फडणवीस को बनना चाहिए मुख्यमंत्री’- महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बयान पर NCP ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि सभी लोग रामायण में समुद्र की भूमिका से भलीभांति परिचित होंगे. राजनाथ सिंह ने कहा कि वह ‘समुद्र मंथन’ का उल्लेख करना चाहेंगे, जिसमें समुद्र से 14 रत्न निकले थे.उल्लेखनीय है कि पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने एक विशाल कछुए के रूप में अवतरित होकर समुद्र मंथन में देवों और राक्षसों की मदद की थी.

उन्होंने कहा कि इन रत्नों में से एक देवी लक्ष्मी भी हैं, जिन्हें धन की देवी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि समुद्र समृद्धि और संपदा का स्रोत है. रक्षा मंत्री ने नौसैनिकों से कहा,‘आप हमारे समुद्र की रक्षा करते हैं, इसलिए आप देश की संपदा और समृद्धि की भी रक्षा करते हैं.’

Tags: Defense Minister Rajnath Singh, Indian navy

[ad_2]

Source link