[ad_1]
IIT Madras: अगर आप देश के टॉप कॉलेज (Top Engineering College) की पढ़ाई विदेशी कैंपस (IIT Madras Zanzibar) में करने की इच्छा रखते हैं, तो अब इसे पूरा कर सकते हैं. इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास ने अपने ज़ांज़ीबार कैंपस के द्वारा ऑफर किए जा रहे कोर्सों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नई लॉन्च की गई IIT Zanzibar की आधिकारिक वेबसाइट janzibar.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
IIT Madras के ज़ांज़ीबार कैंपस के लिए ऐसे होगा चयन
नए कैंपस में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 5 अगस्त तक का समय है. चयन प्रक्रिया में एक स्क्रीनिंग टेस्ट (जो एक योग्यता परीक्षा है, जिसमें गणित, साइंस, अंग्रेजी और एनालिटिकल एबिलिटी शामिल है) और फैकल्टी के साथ इंटरव्यू शामिल होंगे.
IIT Madras ज़ांज़ीबार कैंपस में इन कोर्सों की होगी पढ़ाई
जिन छात्रों ने पिछले तीन वर्षों में कक्षा 12वीं फॉर्म VI या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे BS प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए योग्या हैं, जबकि किसी भी इंजीनियरिंग/ साइंस विषय में चार साल की यूजी डिग्री वाले छात्र M.Tech प्रोग्रामों के लिए आवेदन कर सकते हैं. IIT Madras Zanzibar कैंपस डेटा साइंस और AI में चार साल की बैचलर ऑफ साइंस डिग्री या डेटा साइंस और AI में दो साल की मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी डिग्री प्रदान करेगा.
इस कैंपस से पढ़ाई कर रहे छात्रों को UK और ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा पढ़ाई करने का मौका
छात्रों को अपने कोर्स के दौरान कई अवसरों तक पहुंच प्राप्त होगी, जिसमें विदेश में अध्ययन/यूके और ऑस्ट्रेलिया में IIT Madras के साझेदार संस्थानों के साथ सेमेस्टर विनिमय कार्यक्रम, विभिन्न प्रासंगिक कंपनियों के साथ इंटर्नशिप और कोर्स की कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने का मौका शामिल है. नए अंतर्राष्ट्रीय परिसर में प्रोग्राम भारतीयों सहित सभी राष्ट्रीयताओं के छात्रों के लिए ओपेन है.
IIT Madras के पूर्व छात्र समुदाय भी पांच योग्य छात्रों के लिए 1 वर्ष (2023-’24) के लिए ट्यूशन फीस का 50 प्रतिशत वित्तपोषित करने के लिए एक साथ आए हैं. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद IIT Madras सभी योग्य छात्रों से संपर्क करेगा और उन्हें पुरस्कार के लिए अलग से आवेदन करने और हमारे निर्णय लेने के लिए जानकारी की समीक्षा करने के लिए कहेगा. इनकी घोषणा सितंबर के अंत में की जाएगी और पुरस्कार विजेताओं को मेंटरशिप के लिए प्रायोजक पूर्व छात्रों के साथ ऑनलाइन बातचीत करने का मौका मिलेगा.
साथ ही, ज़ांज़ीबार स्क्रीनिंग टेस्ट (स्नातक) के टॉप 5 परफॉर्मर को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और इनके रिजल्ट सितंबर के अंत में घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें…
टॉप MBA कॉलेज में एडमिशन के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, हाथ से न जानें दें ये मौका
.
Tags: IIT, IIT Madras
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 09:15 IST
[ad_2]
Source link