Saturday, February 8, 2025
Google search engine
HomeNationalदेश में कड़ाके की ठंड जारी, बिहार से पंजाब तक कोहरे ने...

देश में कड़ाके की ठंड जारी, बिहार से पंजाब तक कोहरे ने कम की विजिबिलिटी; जानें आज कैसा रहेगा मौसम


IMD Weather Forecast 22 December: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और घने कोहरे की चादर छाई रही। घने कोहरे के कारण दृश्यता के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गयी, जिसके परिणामस्वरूप रेल सेवाएं बाधित हुईं और उत्तर प्रदेश में कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। जबकि कश्मीर में सर्दियों की सबसे कठोर अवधि ‘चिल्लाई कलां’ की शुरुआत के साथ कई जल निकाय के किनारे जम गए हैं। 

कोहरे की वजह से लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहनों की भिड़ंत में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इस दौरान दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, जहां 18 ट्रेनें डेढ़ से पांच घंटे की देरी से चलीं। दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन सामान्य रहा। हालांकि, मंगलवार रात चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटा दिया गया या उनका मार्ग बदल दिया गया। 

बिहार से पंजाब तक कोहरे का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कम तापमान, उच्च नमी और स्थिर हवाओं के बीच घने से बहुत अधिक घने कोहरे की एक परत बनी हुई है। सुबह 5:30 बजे, भटिंडा में दृश्यता का स्तर शून्य रहा जबकि गंगानगर, अमृतसर और बरेली में 25 मीटर तथा वाराणसी, बहराइच और अंबाला में दृश्यता 50 मीटर रही। 

दोपहर करीब 1:30 बजे जारी एक बयान में आईएमडी ने कहा कि सिंधु-गंगा के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय कई/अधिकांश इलाकों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 के बीच घना कोहरा होता है, 201 और 500 मध्यम होता है, और 501 और 1,000 मामूली कोहरा होता है। 

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। 

यूपी में भी गिरा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के ज्यादातर इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, कानपुर और बरेली में भी दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। फुर्सतगंज पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड 25 दिसंबर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने क्रिसमस पर राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में गुरुवार को घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग की ओर से बुधवार शाम को जारी पुर्वानुमान के अनुसार, 25 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 24 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा मुसीबत खड़ी करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments