Home Tech & Gadget देसी कंपनी लाई धांसू कॉलिंग स्मार्टवॉच, बिना फोन के सुनाएगी गाने; कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

देसी कंपनी लाई धांसू कॉलिंग स्मार्टवॉच, बिना फोन के सुनाएगी गाने; कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

0
देसी कंपनी लाई धांसू कॉलिंग स्मार्टवॉच, बिना फोन के सुनाएगी गाने; कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय मार्केट की टॉप वियरेबल कंपनियों में शामिल Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च की है। नई Fire-Boltt Infinity स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का गोल HD डिस्प्ले 400×400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में ढेरों प्रीमियम फीचर्स और 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। 

देसी कंपनी की स्मार्टवॉच का बड़ा डिस्प्ले 500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे इसे तेज धूप और रोशनी में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इसका वजन केवल 50 ग्राम है और गोलकार मेटल डायल के साथ इसका बिल्ड भी प्रीमियम है। अच्छी बात यह है कि वॉच IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकती है ये स्मार्टवॉच, 2000 रुपये से कम में खरीदें

कॉलिंग और वॉइस कमांड्स का सपोर्ट

नई फायर बोल्ट स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है, जिसके साथ यूजर्स फोन पर आने वाली कॉल का जवाब सीधे अपनी स्मार्टवॉच पर दे सकते हैं और उन्हें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर का फायदा मिलता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में ऐपल के Siri और एंड्रॉयड OS के गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। यानी कि इसे वॉइस कमांड्स दिए जा सकते हैं।

बिना फोन के गाने सुन सकते हैं यूजर्स

Fire-Boltt Infinity स्मार्टवॉच में 4GB का इनबिल्ट स्टोरेज भी दिया गया है और एक पर्सनल MP3 प्लेयर मिलता है। इस वॉच में सीधे करीब 300 तक गाने सेव किए जा सकते हैं। इस तरह बिना फोन से कनेक्ट किए इस वॉच की मदद से गाने सुनने का विकल्प यूजर्स को मिलता है। यह वॉच एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कंपैटिबल है। 

कभी नहीं मिला इतना बड़ा डिस्काउंट! सैमसंग गैलेक्सी वॉच पर 19,000 रुपये की छूट

सैकड़ों स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ फीचर्स

यूजर्स को स्मार्टवॉच में 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट दिया गया है और कई हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स को SpO2 मॉनीटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग जैसे विकल्प दिए गए हैं। 110 से ज्यादा वॉच फेसेज वाली इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज पर पांच दिन तक का बैकअप मिल सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का वक्त लगता है।

Fire-Boltt Infinity वॉच की कीमत

भारतीय मार्केट में Fire-Boltt Infinity स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस वॉच को 5 कलर ऑप्शंस- ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, ग्रे और गोल्ड ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

[ad_2]

Source link