Home Tech & Gadget देसी ब्रांड लाया सस्ती कॉलिंग वॉच, 7 दिन नहीं करना पड़ेगा चार्ज; बिक्री कल से

देसी ब्रांड लाया सस्ती कॉलिंग वॉच, 7 दिन नहीं करना पड़ेगा चार्ज; बिक्री कल से

0
देसी ब्रांड लाया सस्ती कॉलिंग वॉच, 7 दिन नहीं करना पड़ेगा चार्ज; बिक्री कल से

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

boAt ने अब नई boAt Storm Plus Smartwatch लॉन्च की है। नई वॉच स्क्वायर डायल के साथ आती है और इसमें सिलिकॉन, लेदर और मेटल स्ट्रैप के ऑप्शन मिलते हैं। नई स्मार्टवॉच में 1.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, साथ ही इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं। वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है और कंपनी का कहना है कि इसमें 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कितनी है कीमत और क्या है नई boAt Storm Plus वॉच में खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

boAt Storm Plus की कीमत और उपलब्धता

बोट स्टॉर्म प्लस स्मार्टवॉच का सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिेएंट जेट ब्लैक, गनमेटल ग्रे, रोज पिंक और ऑलिव ग्रीन कलर्स में आता है, जबकि मेटैलिक स्ट्रैप वेरिएंट मेटैलिक सिल्वर और ब्लैक कलर्स में आता है। लेदर स्ट्रैप वेरिएंट ब्राउन लेदर में आता है। स्मार्टवॉच 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर 2,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी।

मूड के हिसाब से बदलें इस वॉच का डिजाइन, फ्री मिलेंगे 3 डायल और स्ट्रैप; कीमत भी कम

boAt Storm Plus की खासियत

नई बोट स्टॉर्म प्लस वॉच में 1.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच की स्क्रीन में 368×448 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट और 700 निट्स ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच में एक स्क्वायर शेप डायल है और इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक हाई क्वालिटी वाला माइक भी है। वॉच में क्विक डायल पैड मिलता है और इसमें 10 कॉन्टैक्ट तक सेव किए जा सकते हैं।

बधाई हो: OnePlus का नया 5G फोन पहली सेल में इतना सस्ता; देखें कीमत और ऑफर

हेल्थ फीचर्स की भरमार, लंबी बैटरी लाइफ भी

स्मार्टवॉच में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं जैसे हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर और पीरियड ट्रैकर। इसके अलावा, इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपर्ट और वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है। स्मार्टवॉच में 240mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है। हालांकि ब्लूटूथ कॉलिंग ऑन होने पर इसमें लगभग 2 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। वॉच में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल और फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स भी हैं।

[ad_2]

Source link