Home Tech & Gadget देसी ब्रांड लाया 2 इंच डिस्प्ले वाली धांसू कॉलिंग वॉच, कीमत मात्र 1599 रुपये

देसी ब्रांड लाया 2 इंच डिस्प्ले वाली धांसू कॉलिंग वॉच, कीमत मात्र 1599 रुपये

0
देसी ब्रांड लाया 2 इंच डिस्प्ले वाली धांसू कॉलिंग वॉच, कीमत मात्र 1599 रुपये

[ad_1]

देसी ब्रांड URBAN ने अपने नई Smartwatch के तौर पर URBAN Nexus M को लॉन्च कर दिया है। नई वॉच 2.0 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। इस किफायती स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स और ढेर सारे हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर शामिल हैं। कंपनी ने इसे अपनी बजट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया है। चलिए डिटेल में बात करते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

वॉच में 2 इंच का डिस्प्ले और तगड़ी ब्राइटनेस

URBAN Nexus M स्मार्टवॉच को स्लीक और मॉडर्न स्टाइल के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें अल्ट्रा-नैरो बेजल है, जो इसे एक प्रीमियम लुक और फील देता है। इसमें 2.0 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो क्लियर विजिबिलिटी प्रदान करता है और यह डिस्प्ले सुपर-ब्राइट 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जो तेज धूप में भी अच्छी विजिबलिटी देता है। वॉच में 150 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच हाई क्वालिटी वाले सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आता है, जो लंबे समय तक पहनने पर भी कंफर्ट प्रदान करता है।

Gizmore Glow Z Review: ₹1499 में फीचर रिच वॉच, कमाल का है एमोलेड डिस्प्ले

चलचे फिरते सीधे वॉच से कर सकेंगे कॉलिंग

अर्बन नेक्सस एम स्मार्टवॉच ढेर सारे एंडवांस्ड फीचर्स से लैस है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है, जिससे यूजर्स अपनी कलाई से कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। यूजर वॉच को गाने सुनने, कॉल करने, और कामों के लिए अपने फोन, ईयरबड्स या अन्य ब्लूटूथ-इनेबल डिवाइसेस से कनेक्ट कर सकते हैं। वॉच में एक नॉइस आइसोलेशन वाले माइक और स्पीकर भी हैं, जो क्लियर और क्रिप्स साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। वॉच में मिलने वाले डायल पैड और कॉन्टैक्ट एड्रेस बुक सिंकिंग के साथ, यूजर तेज और आसानी से अपने कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच सकते हैं और अपने फोन को हाथ लगाए बिना कॉल कर सकते हैं।

टूट पड़े ग्राहक: यहां ₹26999 में मिल रहा iPhone 13 का 128GB मॉडल, 70 हजार है MRP

वॉच में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की भरमार

वॉच में डुअस सेंसर के साथ एक एडवांस्ड वन-कनेक्ट रियलटेक चिपसेट भी है जो ब्लूटूथ-इनेबल डिवाइसेस के साथ एक स्टेबल कनेक्शन प्रदान करता है। वन-टैप एआई-इनेबल वॉयस असिस्टेंट भी यूजर्स को अलग-अलग कामों को आसानी से करने की अनुमति देता है, जैसे कि रिमाइंडर सेट करना, मौसम चेक करना और बहुत कुछ, वो बी मेनू और सेटिंग्स को नेविगेट किए बिना। वॉच के फिटनेस फीचर्स में 120+ स्पोर्ट्स मोड, एक एडवांस्ड स्टेप पेडोमीटर, कैलोरी बर्न ट्रैकिंग फीचर, और कंटीन्यूअस SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट न, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ​​स्लीप मॉनिटर, ​​हाइड्रेशन और सेडेंटरी अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

[ad_2]

Source link