[ad_1]
हाइलाइट्स
गोपालगंज में घर से बुलाकर सीएसपी संचालक की हत्या.
रात के 11 बजे बुला ले गए थे दोस्त, कुएं में मिली लाश.
गोपालगंज. गोपालगंज में शुक्रवार की रात घर से बुलाकर सीएसपी संचालक की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद अपराधियों ने कुएं में शव को फेंक दिया. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी गांव की है. मृतक सीएसपी संचालक की पहचान वैभव कुमार सिंह उर्फ विक्की के रूप में की गई है, जो खरगी छाप गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र बताया जाता है.
परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के दोस्त प्रिंस उर्फ आशीष कुमार और शिवम कुमार पर लगाया है. फिलहाल दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. हत्या की वजह पुरानी रंजिश और पैसे के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बताया जाता है कि रात के 11 बजे दोनों दोस्त घर पर पहुंचे और अपने साथ बुला ले गए. थोड़ी देर बाद दोनों युवकों ने सीएसपी संचालक के भाई के पास कॉल कर कुएं में गिरकर मौत होने की खबर दी. मौत की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में कुएं की तरफ दौड़े. पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकलवाया गया. परिजनों ने हत्या के बाद कुएं में शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)
वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीरगंज पुलिस को मामले में फरार अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. फिलहाल किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने की बात कही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Gopalganj news, Gopalganj Police
FIRST PUBLISHED : March 18, 2023, 14:48 IST
[ad_2]
Source link









