Home Life Style धारण किया रत्न कहीं नकली तो नहीं? ऐसे करें असली-नकली जेमस्टोन की पहचान, नहीं होगा नुकसान

धारण किया रत्न कहीं नकली तो नहीं? ऐसे करें असली-नकली जेमस्टोन की पहचान, नहीं होगा नुकसान

0
धारण किया रत्न कहीं नकली तो नहीं? ऐसे करें असली-नकली जेमस्टोन की पहचान, नहीं होगा नुकसान

[ad_1]

Quality check of Gemstone: किसी भी व्यक्ति का जीवन हमेशा एक जैसा नहीं चलता रहता है. कभी दुख-दर्द, परेशानियां, आर्थिक तंगी, असफलता तो कभी ढेरों खुशियां जीवन में शामिल होती हैं. कई बार कुछ लोग इन सभी सुख-दुख के पल का डटकर मुकाबला करते हैं, लेकिन कुछ लोग हार मान लेते हैं. जिंदगी में चल रही परेशानियों के आगे घुटने टेक देते हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ज्योतिष में यकीन रखते हैं. जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए कई तरह के ज्योतिष उपाय अपनाते हैं. रत्न धारण करते हैं. ऐसा इसलिए, ताकि जीवन में व्याप्त सारी मुसीबतें टल जाएं. लेकिन, कई बार लोग रत्नों के बारे में सही जानकारी ना होने के कारण नकली रत्न खरीद लेते हैं.

रत्न क्यों करते हैं धारण

भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी पौद्दार कहते हैं कि लोग अक्सर ग्रहों को शांत करने के लिए राशि के अनुसार रत्न धारण करते हैं. 9 तरह के रत्न और इसके कई उपरत्न होते हैं. इन सभी के अपने फायदे, महत्व हैं. आजकल मार्केट में लोग नकली रत्न भी असली बता कर बेच रहे हैं. आमतौर पर इन रत्नों को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है. आप अलग-अलग रत्नों में कुछ खास विशेषताओं के आधार पर उनके असली-नकली होने का फर्क कर सकते हैं. रत्न की क्वालिटी कई बातों पर निर्भर करती है जैसे रत्नों में किया गया कट, साफ-सफाई, प्राकृतिक रंग के रत्न हैं या नहीं. ऐसे में कहीं से भी रत्न खरीदने से बचना चाहिए. जो लोग वर्षों से रत्नों का काम करते हैं, एक्सपर्ट हैं, उनसे ही रत्न खरीदें.

असली-नकली रत्न कैसे पहचानें

– यदि आप पन्ना पहनते हैं तो इस पर हल्दी लगाकर देखें. यदि हल्दी का रंग लाल हो जाए तो समझ लें कि पन्ना रत्न असली है.
– एक शीशे के गिलास में पानी डालें. उसमें पन्ना के रत्न को डाल दें. यदि उसमें हरे रंग की किरण दिखाई दे तो यह रत्न नकली नहीं, बल्कि असली है.
– आप पुखराज खरीद कर लाए हैं तो असली-नकली की पहचान करने के लिए उसे एक वाइट रंग के कपड़े में बांधकर धूप में रखें. इसमें से पीले रंग की छाया नजर आए तो ये असली है.
– माणिक रत्न को कांच में रखने से यह लाल रंग का नजर आता है.
– हीरे तो कई लोग खरीदते और पहनते हैं, लेकिन आप जो हीरा पहन रहे हैं, उसकी शुद्धता की जांच करनी है तो अपने मुंह से उसके ऊपर भाप छोड़ें. भाप हीरे पर बन जाती है तो यह नकली है.
– लहसुनिया रत्न को जब आप पत्थर पर घिसें या रगड़ें तो यह टूटेगा नहीं. किसी डार्क जगह पर रख कर देखें. इसमें से किरणें साफ दिखाई दें तो ये असली है.

ये भी पढ़ें: इन 6 देवी-देवताओं के मंत्र में है अपार शक्ति, रोज जपने से घर में आएगी सुख-समृद्धि, खुशहाली

Tags: Astrology, Diamond, Lifestyle

[ad_2]

Source link