Home Education & Jobs नई शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा में सुधार के लिए रोड मैप तैयार- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर

नई शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा में सुधार के लिए रोड मैप तैयार- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर

0
नई शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा में सुधार के लिए रोड मैप तैयार- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि सूबे की शिक्षा व्यवस्था में सुधार व बदलाव के लिए उन्होंने विवि के कुलपतियों, शिक्षाविदों और राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। सभी से विचार-विमर्श के बाद एक रोड मैप बनाया है। इसे उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए लागू करेंगे। वे रविवार को रोसड़ा प्रखंड के बटहा स्थित सुदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के रजत जयंती समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने नयी शिक्षा नीति को प्रभावी बताते हुए कहा कि यह देश के विकास को नयी दिशा देगी। ब्रिटिश काल की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों को दूर कर देश के ऋषि-मुनियों की खोज व मनन के आधार पर इसे बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने स्कूल प्रागंण में आयोजित रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति बदहाल है। इसे ठीक करने के लिए आदमी के बजाय व्यवस्था को ठीक करना होगा। इस काम को पूरा करने के लिए वे सभी लोगों से सहयोग लेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार का राज्यपाल बनने के बाद उन्हें उनके मित्रों ने बताया कि बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति बिगड़ी हुई है। यहां आने पर उन्होंने भी पाया कि स्थिति ठीक नहीं है। वे इसे सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। सभी लोगों का सहयोग मिलेगा तो यह काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बिहार में शिक्षा की व्यवस्था पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। इससे यहां के छात्र दिल्ली, मुंबई, मदुरै, गोवा समेत अन्य जगहों पर पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। यह यहां की शिक्षा व्यवस्था में त्रुटि का परिणाम है। आजादी के बाद उन त्रुटियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती हर तरह से परिपूर्ण है। यह चाणक्य की धरती रही है। यहां विक्रमशिला और नालंदा विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान थे। पूर्व में विद्वानों की श्रेणी में भी यहां के कई लोगों का नाम आता है। शिक्षा में बदलाव के लिए यहां के इतिहास को लेकर आगे बढ़ना और दिशा तय करना होगा।

समारोह को संबोधित करने के पूर्व राज्यपाल ने स्कूल के संस्थापक डॉ. रामस्वरूप महतो की स्कूल में लगायी गयी आदमकद प्रतिमा और बाल वाटिका का अनावरण किया। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, समस्तीपुर सांसद प्रिंसराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, विद्या भारती के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप केतकेकर आदि ने विचार व्यक्त किया। अतिथियों का स्कूल के प्राचार्य देवानंद दूरदर्शी ने स्वागत किया। अंत में स्कूल की शिक्षा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

[ad_2]

Source link