Sunday, February 23, 2025
Google search engine
HomeLife Styleनए साल की पहली सोमवती अमावस्या कब है? वर्ष में 3 बार...

नए साल की पहली सोमवती अमावस्या कब है? वर्ष में 3 बार आएगा यह शुभ अवसर, देखें पूरी लिस्ट


हाइलाइट्स

नए साल 2024 में कुल 13 अमावस्या आने वाली हैं.
सोमवती अमावस्या के अलावा मौनी अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या और भौमवती अमावस्या महत्वपूर्ण है.

नए साल 2024 का प्रारंभ होने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं. नया वर्ष पूजा पाठ की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा. हिंदू धर्म के व्रत और पर्व में अमावस्या का विशेष स्थान है. नए साल 2024 में कुल 13 अमावस्या आने वाली हैं, जिसमें 3 सोमवती अमावस्या पड़ेंगी. सोमवती अमावस्या के दिन स्नान और दान के अलावा व्रत रखकर भगवान शिव और माती पार्वती की पूजा की जाती है. सोमवती अमावस्या के अलावा मौनी अमावस्या यानि माघ अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या और भौमवती अमावस्या महत्वपूर्ण मानी जाती है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि नए साल 2024 में सोमवती अमावस्या कब है? मौनी अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या और भौमवती अमावस्या कब कब हैं?

साल 2024 की पहली सोमवती अमावस्या कब है?
नए साल 2024 में पहली सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल दिन सोमवार को है. उस दिन चैत्र अमावस्या होगी. पंचांग के अनुसार, पहली सोमवती अमावस्या की तिथि का प्रारंभ 08 अप्रैल को 03:21 एएम से होगा और इसका समापन उस दिन ही रात 11:50 बजे होगा.

ये भी पढ़ें: नए साल में कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा के कारण करना होगा लंबा इंतजार

साल 2024 की दूसरी सोमवती अमावस्या
नए साल की दूसरी सोमवती अमावस्या 2 सितंबर सोमवार को है, उस दिन भाद्रपद अमावस्या होगी. दूसरी सोमवती अमावस्या की तिथि 2 सितंबर को प्रात: 05:21 एएम से शुरू होगी और इसका समापन 03 सितंबर को प्रात: 07:24 एएम पर होगा.

साल 2024 की तीसरी सोमवती अमावस्या
नववर्ष 2024 की अंतिम और तीसरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर सोमवार को है. उस दिन पौष अमावस्या होगी. तीसरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को प्रात: 04:01 एएम से लेकर 31 दिसंबर को प्रात: 03:56 एएम तक है.

ये भी पढ़ें: नए साल में कब है मकर संक्रांति? जानें स्नान-दान का शुभ समय, महा पुण्य काल और आप पर प्रभाव

कब है मौनी अमावस्या 2024?
साल 2024 में मौनी अमावस्या 9 फरवरी दिन शुक्रवार को है. माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जानते हैं. इस दिन मौन व्रत रखा जाता है.

​शनिश्चरी अमावस्या और भौमवती अमावस्या
जो अमावस्या शनिवार के दिन होती है, उसे शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं. वैसे ही जो अमावस्या मंगलवार के दिन होती है, उसे भौमवती अमावस्या कहते हैं. आइए देखते हैं साल 2024 में अमावस्या कब कब है?

अमावस्या 2024 की लिस्ट
1. पौष अमावस्या: 11 जनवरी, गुरुवार
2. माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या: 9 फरवरी, शुक्रवार
3. फाल्गुन अमावस्या: 10 मार्च, रविवार
4. चैत्र अमावस्या: 8 अप्रैल, सोमवार
5. वैशाख अमावस्या: 8 मई, बुधवार
6. ज्येष्ठ अमावस्या: 6 जून, गुरुवार
7. आषाढ़ अमावस्या: 5 जुलाई, शुक्रवार
8. श्रावण अमावस्या: 4 अगस्त, रविवार
9. भाद्रपद अमावस्या: 2 सितंबर, सोमवार
10. आश्विन अमावस्या: 2 अक्टूबर, बुधवार
11. कार्तिक अमावस्या: 1 नवंबर 1, शुक्रवार
12. मार्गशीर्ष अमावस्या: 1 दिसंबर, रविवार
13. पौष अमावस्या: 30 दिसंबर, सोमवार

Tags: Dharma Aastha, Religion



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments