Sunday, October 6, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsनए साल पर कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें- जनवरी महीने में स्कूली...

नए साल पर कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें- जनवरी महीने में स्कूली छात्रों को कितनी मिलेगी छुट्टियां


ऐप पर पढ़ें

January 2024 School Holiday: साल 2023 के बाद अब दुनिया साल 2024 का स्वागत करने जा रही है, वहीं इन दिनों उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों  के स्कूलों में विंटर वेकेशन चल रही है। ऐसे में  स्कूली छात्रों ने अभी से ही नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर देखना शुरू कर दिया है। आपको बता दें, जनवरी 2024 में स्कूली छात्रों को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। वहीं कई राज्यों में साल की शुरुआत में ठंड बढ़ने सकती है, जिससे सर्दियों की छुट्टियां स्कूल प्रशासन आगे बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं जनवरी महीने मे मिलने वाली छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी।

कुछ राज्यों के स्कूलों के छात्रों की छुट्टियां नए साल के पहले हफ्ते तक रहेगी। इसके बारे में जानकारी छात्र अपने स्कूलों से ले सकते हैं। वैसे जनवरी के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सभी स्कूल बंद रहेंगे। 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत के मौके पर कल कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा ज्यादातर राज्यों में 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है, इसलिए साल की शुरुआत छुट्टियों से होगी। दिल्ली सरकारी ने अब विंटर वेकेशन के लिए स्कूलों को 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक बंद रखने का ऐलान किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक लगभग 15 दिनों के लिए छात्रों को विंटर वेकेशन दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।


वहीं आपको बता दें, अगर तापमान में सुधार हुआ और धूप निकलने की संभावना बनी तो कई राज्यों में दूसरे हफ्ते में स्कूल खुले रहेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 14 जनवरी 2024 तक छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद तीसरे हफ्ते में लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों पर स्कूल बंद रहेंगे और गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहती है।

स्कूली छात्रों को फाइनल परीक्षा की तैयारी के लिए लंबा वीकेंड भी मिलेगा। बता दें, 13, 14 और 15 जनवरी 2024 को लंबा वीकेंड रहेगा। इसके बाद 25, 26, 27 और 28 जनवरी को भी स्कूलों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर जो स्कूल खुलेंगे, उनमें आधे दिन की छुट्टियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फिर 27 और 28 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 2024-25 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 2024 में 233 दिन स्कूल खुले रहेंगे। अगले साल यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 118 छुट्टियां मिलेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments