भारत में गूगल पिक्सल फोन के यूजर्स अभी भी अपने स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट रोलआउट का इंतजार कर रहे हैं। जबकि अधिकतर स्मार्टफोन के साथ-साथ iPhone यूजर्स भी अब देश में एयरटेल 5G और जियो 5G का यूज कर सकते हैं। गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन गूगल के द्वारा शेयर किए गए एक अपडेट के अनुसार पिक्सल फोन पर 5G सपोर्ट के लिए ओवर द एयर (OTA) अपडेट 2023 की पहली तिमाही तक शुरू हो सकता है। भारत में केवल तीन गूगल पिक्सल फोन 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 Pro और गूगल पिक्सल 6a हैं।
अगले 3 महीनों में हो जाएगी 5G सर्विस शुरू
गूगल के एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के अनुसार वह भारतीय गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए 5G और दूसरे जरूरी अपडेट को 2023 के पहले तिमाही में रोलआउट करने के लिए तैयार है। इसका मतलब है कि गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 Pro और गूगल पिक्सल 6a के यूजर्स को 2023 के पहले तीन महीनों में 5G सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से 5G सपोर्ट के लिए किसी सटीक दिन के बारे में कोई दावा नही किया गया है। सैमसंग और ऐपल के साथ गूगल को इस साल दिसंबर में 5G OTA अपडेट लाने की उम्मीद थी। सैमसंग और ऐपल ने पहले ही अपने 5G सपोर्ट की शुरुआत अपने स्मार्टफोन के लिए कर दिया है लेकिन गूगल अभी तक ऐसा नही कर पाई है।
देश में हो रहा 5G सर्विस का विस्तार
भारत में 5G सर्विस की शुरुआत 1 अक्टूबर, 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। फिलहाल देश में एयरटेल और जियो, 5G नेटवर्क सर्विस देते हैं। शुरुआत में उन्होंने चुनिंदा शहरों में इसके रोलआउट की शुरुआत की और साल के अंत तक देश के दूसर शहरों में इसका विस्तार किया। इस हफ्ते की शुरुआत में, भारती एयरटेल ने जम्मू और श्रीनगर में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की। जबकि जियो ने अपने 5G सर्विस का विस्तार इंदौर और भोपाल शहरों में किया है।
(फोटो क्रेडिट-shortlist.com)