Home National नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर घुसा संदिग्ध शख्स, कांग्रेस नेता ने बताया- सुरक्षा में चूक

नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर घुसा संदिग्ध शख्स, कांग्रेस नेता ने बताया- सुरक्षा में चूक

0
नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर घुसा संदिग्ध शख्स, कांग्रेस नेता ने बताया- सुरक्षा में चूक

[ad_1]

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा है कि रविवार शाम उनके पटियाला स्थित आवास की छत पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया और उन्होंने इसे ‘सुरक्षा में चूक’ बताया. सिद्धू ने कहा कि कंबल ओढ़ा हुआ संदिग्ध व्यक्ति उनके घरेलू सहायक के शोर मचाने पर फरार हो गया. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने इस विषय की सूचना पंजाब पुलिस प्रमुख को दी है.

सिद्धू ने ट्वीट किया, “आज शाम करीब 7:00 बजे मेरे आवास की छत पर धूसर रंग का कंबल ओढ़े एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति पाया गया. जैसे ही मेरे घरेलू सहायक ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई, वह तुरंत भाग गया.”

Tags: Congress, Navjot singh sidhu



[ad_2]

Source link