Home Life Style नवरात्रि में ना लें खाने की टेंशन, यहां मिल रहा बिना लहसुन-प्याज से बना इटालियन फूड, बिल पर भी मिलेगी बंपर छूट

नवरात्रि में ना लें खाने की टेंशन, यहां मिल रहा बिना लहसुन-प्याज से बना इटालियन फूड, बिल पर भी मिलेगी बंपर छूट

0
नवरात्रि में ना लें खाने की टेंशन, यहां मिल रहा बिना लहसुन-प्याज से बना इटालियन फूड, बिल पर भी मिलेगी बंपर छूट

[ad_1]

आकाश कुमार/जमशेदपुर. नवरात्रि का पावन महीना आते ही लोग कई सारे एहतियात बरतने लगते हैं. खास कर खान पान में और साफ सुफाई में. लोग बिना प्याज लहसुन का भोजन ग्रहण करते है. हालांकि घर में तो यह संभव हो जाता है, लेकिन बाहर खाने वालों को परेशानी होती है. अगर आप जमशेदपुर में हैं और बिना लहसुन-प्याज का फूड खोज रहे हैं तो बिस्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया रोड नंबर 4 स्थित गुआवा रेस्टोरेंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आपको इटालियन, चाइनीस और इंग्लिश भोजन मिलेगा.

यहां आपको बिना लहसुन प्याज का पिज्जा 300 – 500 रुपये, मोमोज 200 रुपये, पास्ता 300 रुपये, कॉटेज चीज स्टेक 300 रुपये, पेस्टो पस्ता 300 रुपये, रिजोटो 300 रुपये, लजानिया 400 रुपये, दही कबाब 250 रुपये, बाओ 300 रुपये में मिलेगा.

बिल पर मिलेगी भारी छूट
रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यहां हर साल नवरात्रि के महीने में बिना प्याज-लहसुन के स्वादिष्ट फूड तैयार किया जाता है. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. रेस्टोरेंट में 100 लोगों के बैठने की क्षमता है. आप चाहें तो स्वीगी और जोमाटो से भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा यहां लोगों को खास ऑफर भी मिलेगा. किसी भी तर के ऑर्डर पर 10% छूट मिल रही है. यदि 10 से ज्यादा लोग यहां खाने आते हैं तो आदमी की संख्या के हिसाब से छूट दी जाती है. जैसे 11 लोग आने पर 11%, 12 लोग आने पर 12%, 15 लोग आने पर 15% और 20 लोग आने पर 20% छूट दी जाती है.

Tags: Food 18, Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Navratri

[ad_2]

Source link