[ad_1]
हाइलाइट्स
आप नहाने के पानी में नीम के पत्ते डालें और नहाएं.
आप हल्दी पाउडर भी पानी में डालकर नहा सकते हैं.
Add Natural Things In Bath Water: धूप, पसीना और धूल मिट्टी, गर्मी में दिनभर की थकान को बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसे में घर आते ही सबसे पहले नहाने का मन करता है. नहाने के बाद मन तो फ्रेश होता ही है, बैक्टीरिया और जर्म से भी छुटकारा मिल जाता है. लेकिन क्या हो अगर सुबह नहाने के बाद हम दिनभर फ्रेशनेस महसूस करें? जी हां, ऐसा हो सकता है. यहां हम कुछ ऐसे घरेलू और आजमाए हुए तरीके बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल दादी नानी के जमाने से ही किया जाता आ रहा है. दरअसल, कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट ऐसे हैं जिनमें बैक्टीरिया को दूर रखने का गुण होता है. जब हम इन्हें पानी में डालते हैं तो ये पानी में घुल जाते हैं और शरीर के पीएच को भी बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है. इससे खुजली आदि की समस्या भी दूर रहती है और आप गर्मी में दिनभर फ्रेश भी रह पाते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
नीम- नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है. आप गर्मी में नहाने के पानी में नीम के पत्ते या नीम का तेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम या इसके तेल की वजह से स्किन पर खुजली, दाने, रैशेज या चकत्ते आदि की समस्या नही होती और दिनभर आप फ्रेश भी महसूस करते हैं.
हल्दी- हल्दी में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग जैसे कई गुण होते हैं. अगर आप पानी में इसे मिलाएं और नहाएं तो गर्मी के मौसम में दिनभर की थकान और खुजली आदि में तुरंत आराम मिलेगा. इसके अलावा घमौरियां, दाने और चेहरे पर होने वाले पिंपल्स जैसी स्किन समस्याएं भी दूर रहेंगी. यही नहीं, स्किन पर निखार आदि भी आएगा. इस पानी से नहाने से स्किन टैनिंग की समस्या भी दूर होगी.
इसे भी पढ़ें : नारियल के तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कुछ ही दिनों में काले होंगे सफेद बाल, आज ही अजमाएं देशी नुस्खा
सोडा- आपकी स्किन पर अगर किसी तरह का इंफेक्शन या रैश आदि हो रहा है तो आप एक कप सोडा पाउडर लें और इसे गर्म पानी में आधे घंटे के लिए मिलाकर रख दें. अब इसे नहाने के पानी में अच्छी तरह मिलाएं और इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए बैठें. इस पानी में नहाने से आप बेहतर महसूस करेंगे और दिनभर फ्रेश रहेंगे.
ये भी पढ़ें: गर्मी में करनी है त्वचा की खास देखभाल, ट्राई करें टमैटो आइस क्यूब, चुटकियों में आएगा चेहरे पर निखार
गुलाब की पंखुड़ी- अगर आप गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को नहाने वाले पानी में 1 घंटे पहले डाल दें और फिर इस पानी से नहाएं तो आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे. यह मानसिक रूप से भी आपको फ्रेश रखने का काम करेंगे. जिससे आपका मूड भी दिनभर अच्छा रहेगा. स्किन से बदबू की समस्या भी दूर होगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care, Summer
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 06:55 IST
[ad_2]
Source link