Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleनहाने से पहले इस्तेमाल करें घर में बने ये बॉडी स्क्रब, स्किन...

नहाने से पहले इस्तेमाल करें घर में बने ये बॉडी स्क्रब, स्किन तुरंत होगी साफ और सॉफ्ट


ऐप पर पढ़ें

Kaise Banaye Scrub: ज्यादातर लोग अपने चेहरे को साफ और सुंदर बनाने के लिए तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं। और बाकी बचे शरीर को साफ करने के लिए तरह-तरह के साबुन और बॉडी वॉश का यूज करते हैं। हालांकि स्किन को साफ करने के लिए आप घर में स्क्रब बना सकते हैं। नैचुरल चीजों से बनाए गए स्क्रब स्किन को तुरंत साफ करने के साथ ही सॉफ्ट भी बनाते हैं। यहां बता रहे हैं अलग-अलग स्क्रब को कैसे बनाएं।

घर पर कैसे बनाएं स्क्रब (How to Make Scrub At Home)

1) कॉफी और शक्कर 

आप कॉफी से बॉडी स्क्रब बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में कॉफी और शक्कर लें और थोड़ा सा तेल मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें। जब ये एक स्मूद पेस्ट बन जाए तब इसमें विटामिन ई के कैप्सुल भी मिला दें। आपका बॉडी स्क्रब तैयार है। 

2) दही और शक्कर

सेहत के साथ ही दही स्किन के लिए बेहतरीन तरह से काम करता है। इसकी मदद से स्क्रब बनाने के लिए दही में शक्कर के साथ थोड़ा शहद मिला सकते हैं। इसमें थोड़ा सरसों तेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें ताकी एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। 

3) नारियल का तेल और शक्कर 

इस स्क्रब को लगाने से खूब फायदा मिलता है, क्योंकि इससे स्किन पूरी तरह से एक्सफोलिएट होती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए नारियर के तेल में शक्कर को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें विटामिन ई के कैप्सुलल डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे यूज करें।

बॉडी स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए फॉलो करें ये तीन स्टेप्स, मिलेंगे ज्यादा बेनिफिट्स



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments