[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीब है। गरीबों को मुश्किलों में भी खाना मिलता रहे इसके लिए सरकार राशन कार्ड (Ration Card) के जरिए कम कीमत में आटा, गेहूं, चावल, तेल जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराती है। लेकिन कई बार राशन की दुकान वाले कम राशन देते हैं, कई बार नहीं देते हैं और कई बार मिलावटी राशन देते हैं।
ऐसे में अगर आपको राशन नहीं मिल रहा है या आपको राशन से संबंधित कोई शिकायत (Ration Related Complaint Number) हैं तो आप यहां शिकायत कर सकते हैं। सरकार ने राज्यों के हिसाब से टोल फ्री नंबर और ई-मेल आईडी जारी की हुई हैं। राशन नहीं मिलने की स्थिति में आप ऑनलाइन शिकायत वेबसाइट और ई-मेल से भी कर सकते हैं।
दिवाली सेल: आधी कीमत पर खरीदें ₹10,000 से कम के Redmi और Samsung स्मार्टफोन्स
ऐसे करें राशन डीलर की शिकायत
आप अपने राज्य के हिसाब से हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए सरकारी वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट दी गई है। यहां से आप अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर निकाल सकते हैं और इन नंबरों पर कॉल करके गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित डीलर की जांच की जाएगी।
दिल्ली में रहने वाले इस Toll-Free Number पर करें शिकायत
दिल्ली सरकार की तरफ से राशन नहीं मिलने की शिकायत करने के लिए आप टोल फ्री नंबर का यूज कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको (1800110841) पर फोन करना होगा। साथ ही ऑफिस एड्रेस पर जाकर भी शिकायत की जा सकती है।
E-Mail के जरिए ऐसे करें शिकायत
दिल्ली के राशन कार्ड होल्डर को E-Mail से शिकायत करने के लिए cfood@nic.in पर मेल ड्रॉप करना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए ही इस पर शिकायत की जा सकती है। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट (http://fs.delhigovt.nic.in) पर भी शिकायत हो सकती है।
चोरी या खोए हुए Smartphone को ढूंढना है चुटकियों का काम, जानिए सबसे आसान तरीका
यहां देखें सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबर्स
आंध्रप्रदेश: 1800-425-2977
अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
असम: 1800-345-3611
बिहार: 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़: 1800-233-3663
गोवा: 1800-233-0022
गुजरात: 1800-233-5500
हरियाणा: 1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक: 1800-425-9339
केरल: 1800-425-1550
मध्यप्रदेश: 181
महाराष्ट्र: 1800-22-4950
मणिपुर: 1800-345-3821
मेघालय: 1800-345-3670
मिजोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
पंजाब: 1800-3006-1313
राजस्थान: 1800-180-6127
सिक्किम: 1800-345-3236
तमिलनाडु: 1800-425-5901
तेलंगाना: 1800-4250-0333
त्रिपुरा: 1800-345-3665
उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
दिल्ली: 1800-110-841
जम्मू: 1800-180-7106
कश्मीर: 1800-180-7011
अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
चण्डीगढ़: 1800-180-2068
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
लक्षद्वीप: 1800-425-3186
पुदुच्चेरी: 1800-425-1082
[ad_2]
Source link