Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleनाखूनों से मिल सकते हैं गठिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के...

नाखूनों से मिल सकते हैं गठिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के संकेत, चेक करें अपने हाथ


इंसान के शरीर में कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो महसूस नहीं होती हैं लेकिन बाद में खतरनाक साबित हो सकती हैं। इन बीमारियों के बारे में नाखून पहले ही संकेत दे देते हैं। अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि नाखून की मदद से गठिया, सूजन, दिल संबधी बीमारी और कैंसर का समय रहते पता लगाया जा सकता है। येल के स्कूल ऑफ मेडिसिन और न्यूयॉर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय की ओर से यह शोध किया गया है। शोध में न्यूयॉर्क की दो महिला चिकित्सक डॉ. क्रिस्टीन और डॉ. लिपनर ने नाखूनों पर दिखाई देने वाले गंभीर वाले कुछ निशानों को गंभीर बीमारियों का संकेत बताया।

हाथों पर दिखता है असर

खराब आहार से नाखून का भुरभुरा होना शोधकर्ताओं के अनुसार, मनुष्य के दैनिक जीवन में खराब आहार का असर नाखूनों पर दिखने लगता है। उनके हाथ भुरभुरे या भंगुर की तरह हो जाते हैं। अधिक गंभीर स्थिति में उनके छिलने, फटने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए शोधकर्ता आयरन की कमी को प्रमुख कारक मानते हैं। अमेरिकन ओस्टियोपैथिक कॉलेज ऑफ डर्मेटोलॉजी (एओसीडी) का कहना है कि भुरभुरे नाखून भी थॉयराइड की समस्या का संकेत हो सकते हैं।

-इसमें थायरॉयड ग्रंथि अब शरीर के लिए अपने हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करती है, जिससे थकान, ठंड के प्रति संवेदनशीलता, वजन बढ़ना, कब्ज और अवसाद सहित लक्षणों को महसूस करती है।

थायरॉइड को हल्के में लेना बन सकता है बड़ी मुसीबत, जानें लक्षण और घरेलू उपचार

क्लब्ड नेल्स फेफड़ों की समस्या के बारे में बताते हैं

जब उंगली के आगे का हिस्सा फैला सा हो जाए और नाखून फिंगरटिप की तरफ मुड़े तो इसे मेडिकल की भाषा में क्लबिंग कहते हैं। यह इस बात का संकेत है फेफड़े ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। रक्त की आपूर्ति में ऑक्सीजन की कमी के साथ समस्याएं शरीर के अंगों में ज्यादा खून इकट्ठा कर सकती हैं। इसका असर उंगलियों पर पड़ता है।

काले रंग का निशान कैंसर की चेतावनी

शोधकर्ता डॉ. क्रिस्टीन के अनुसार, कई लोगों के नाखूनों के नीचे चोट के निशान हो जाते हैं। अगर यह काफी दिनों से बना हुआ है तो कैंसर का संकेत हो सकता है। जब त्वचा का कैंसर नाखूनों के नीचे होता है तो मेडिकल की दुनिया में इसे सबंगुअल मेलेनोमा कहा जाता है। यह काले या गहरे रंग का निशान बनाता है।

नाखून पर गड्ढा होना गठिया के संकेत

नाखूनों में उभार या टूटना अक्सर बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण के कारण माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ मामलों में यह गठिया का शुरुआती चेतावनी संकेत भी हो सकता है। त्वचा सोरायसिस से पीड़ित हो सकती है। इससे सूखी और पपड़ीदार त्वचा हो जाती है।

लाल धारियां दिल की बीमारी के संकेत

कुछ लोगों के नाखूनों पर लाल रंग की धारियां या लकीरें आ जाती हैं, जो नाखून के एक हिस्से पर हल्के लाल या भूरे रंग की रेखाओं की तरह दिखती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह निशाना बैक्टीरियल एंडोकार्डिटिस नाम की हार्ट प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। जहां सूक्ष्मजीव हृदय वाल्वों को संक्रमित करते हैं।

नाखूनों की लकीरे बढ़ती उम्र के लक्षण

शोध के अनुसार, अगर नाखूनों पर रेखाएं या लंबी लकीरें हैं, जो छोटी पतली धारियों की तरह दिखती हैं। इसका मतलब हाथ को ज्यादा धोया जा रहा है। इसे मेडिकल दुनिया में ओन्कोरेक्सिस के रूप में जाना जाता है। यह उम्र बढ़ने का एक प्राकृतिक संकेत है। यह बहुत अधिक हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर का संकेत देता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments