[ad_1]
Last Updated:
अखिल अक्किनेनी और जैनब रवद्जी की शादी के रिसेप्शन में सोभिता धुलीपाला ने रेड साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में सबका ध्यान खींचा. नागा चैतन्य के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया.
सोभिता के साथ रिसेप्शन में उनके पति और एक्टर नागा चैतन्य.
हाइलाइट्स
- सोभिता धुलीपाला ने रेड साड़ी में सबका ध्यान खींचा.
- नागा चैतन्य के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया.
- फैशन एक्सपर्ट्स ने उनके लुक को “रिफाइंड ग्लैमर” कहा.
तेलुगु एक्टर अखिल अक्किनेनी और जैनब रवद्जी की शादी के रिसेप्शन में पूरा साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर देखने को मिला है. वहीं सोभिता धुलीपाला ने अपने रेड साड़ी लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रिसेप्शन का आयोजन हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुआ था, जहां बड़े-बड़े सितारे मौजूद थे. लेकिन पूरी रात की सबसे ज्यादा चर्चा सोभिता के अंदाज की ही रही.
सोभिता ने जो साड़ी पहनी थी, वह चमकदार लाल रंग की थी, जिसमें हल्का-फुल्का कढ़ाई का काम भी नजर आ रहा था. साड़ी का फैब्रिक इतना ग्लॉसी था कि रोशनी में वह अलग ही निखार दे रहा था. साथ ही, उन्होंने गोल्डन रंग का हाई नेक और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जो पूरी तरह बीड्स और सीक्विन से सजा हुआ था. यही ब्लाउज उनके पूरे लुक का हीरो बन गया, क्योंकि उन्होंने किसी भी तरह की जूलरी नहीं पहनी. इस फैसले से उनके लुक में एक मिनिमल लेकिन बेहद एलिगेंट अपील आई.
[ad_2]
Source link