Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeLife Styleनाश्ते के लिए ये 3 डिश हैं बेस्ट, मोटापा घटा रहे लोग...

नाश्ते के लिए ये 3 डिश हैं बेस्ट, मोटापा घटा रहे लोग भी खा सकते हैं


ऐप पर पढ़ें

ये बात अक्सर आपने पढ़ी या सुनी होगी की हेल्थ के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसी के साथ ये भी जरूरी है कि आप नाश्ते में आखिर खाते क्या हैं। इन दिनों अधिकतर लोग फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं ऐसे में वह सब कुछ ऑयल फ्री और फैट फ्री चीजों को खाना पसंद करते हैं। ब्रेकफास्ट में इंडियन खाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां 3 तरह के ब्रेकफास्ट ऑप्शन बता रहे हैं जो कम घी-तेल में बनकर तैयार हो सकते हैं। देखिए-

पोहा

पोहा को हेल्दी ऑप्शन में रखा जाता है। क्योंकि ये कम घी-तेल में बनकर तैयार हो सकता है। कुछ लोग इसमें सब्जियों को डीप फ्राई कर के डालते हैं, लेकिन अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो सब्जियों को उबाल लें। और फिर कम तेल में पोहा के साथ इन्हें छोंक लें। 

घर पर इंदौरी स्टाइल में बनाएं पोहा, मिलगी वही मिठास और चटपटा स्वाद

 

वेजिटेबल उपमा

सूजी से बनने वाला उपमा सेहत के लिए अच्छा है। आप इसमें खूब सारी सब्जियों को ऐड कर सकते हैं। ये स्वाद में भी लाजवाब लगता है। 

यह भी पढ़ें: Sevai Upma: चाय के साथ बनाएं टेस्टी सेवई उपमा, खाकर आ जाएगा मजा

 

इडली

साउथ इंडियन नाश्ता करना पसंद करते हैं तो इडली एक अच्छा ऑप्शन है। वैसे तो इसे उड़द दाल और चावल से बनाया जाता है। लेकिन आप इसे सूजी में दही मिलाकर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Cooking Hacks: सॉफ्ट और स्पॉन्ज इडली बनाने के लिए अजमाएं ये टिप्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments