Saturday, July 20, 2024
Google search engine
HomeWorldनिक्की, विवेक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की दौड़ में भारतीय इंजीनियर,...

निक्की, विवेक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति की दौड़ में भारतीय इंजीनियर, डोनाल्ड ट्रंप के जबरदस्त फैन


ऐप पर पढ़ें

US Presidential Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में एक और भारतवंशी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भारतीय मूल के इस अमेरिकी इंजीनियर का नाम हर्ष वर्धन सिंह है। निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद हर्ष वर्धन तीसरे भारतीय हैं, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने का निश्चय किया है। निक्की और विवेक की तरह हर्ष वर्धन ने भी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी की मांग है। 38 वर्शीय हर्ष के ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया। खुद को आजीवन रिपब्लिकन और अमेरिकियों का सच्चा हितैषी बताने वाले हर्ष डोनाल्ड ट्रंप के जबरदस्त फैन हैं। लेकिन, अमेरिकी चुनाव में अब ट्रंप को खुद से बेहतर उम्मीदवार मानते हैं।

भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर हर्ष वर्धन सिंह ने व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है। वह 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के इच्छुक रिपब्लिकन उम्मीदवारों में शामिल होने वाले निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, 38 वर्षीय सिंह ने कहा कि वह एक “आजीवन रिपब्लिकन” और “अमेरिका फर्स्ट” हैं। बताया कि उन्होंने न्यू जर्सी में रिपब्लिकन पार्टी विंग को मजबूत करने के लिए काफी काम किया। 

चुनाव आयोग में उम्मीदवारी दाखिल की

वीडियो संदेश में हर्ष ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। यही कारण है कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2024 के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन करने का फैसला किया है।” द हिल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने गुरुवार को संघीय चुनाव आयोग के समक्ष आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी दाखिल की।

निक्की और विवेक भी कर चुके हैं दावेदारी पेश

हर्ष वर्धन सिंह से पहले दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर 51 वर्षीय निक्की हेली और 37 वर्षीय करोड़पति उद्यमी विवेक रामास्वामी ने इस साल की शुरुआत में शीर्ष अमेरिकी पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। ये सभी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, जो कानूनी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद 2024 के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन की दौड़ में आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि रिपब्लिकन अपनी पार्टी के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को औपचारिक रूप से चुनने के लिए 15-18 जुलाई 2024 तक मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में राष्ट्रीय सम्मेलन करेगी, जहां उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा।

खुद को एकमात्र सच्चा अमेरिकी मानते हैं हर्ष

हर्ष वर्धन सिंह ने खुद को “एकमात्र अमेरिकी ब्लड उम्मीदवार” भी कहा। वह कहते हैं कि कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने हार नहीं मानी और अमेरिकियों के हितों के लिए हमेशा काम किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 2017 और 2021 में न्यू जर्सी के गवर्नर के लिए, 2018 में हाउस सीट के लिए और 2020 में सीनेट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल थे, लेकिन, पार्टी से टिकट हासिल करने में नाकाम रहे।

ट्रंप के जबरदस्त फैन

वीडियो संदेश में हर्ष खुद को सच्चा रिपब्लिकन और ट्रंप का फैन बताते हैं। वो कहते हैं कि अमेरिका को जितना समृद्ध रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों ने किया, उतना किसी ने नहीं। अब फिर देश को रिपब्लिकन राष्ट्रपति की जरूरत है। गवर्नर पद के लिए अपनी सबसे हालिया दौड़ में उन्होंने अंतिम उम्मीदवार जैक सियाटारेली के खिलाफ दावेदारी पेश की थी। इस दौरान हर्ष ने खुद को डोनाल्ड ट्रंप के नजदीकी के रूप में पेश किया था। उम्मीदवारी की रेस में वह तीसरे नंबर पर रहे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments