Home Health नींद न आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये टेक्नीक, सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज

नींद न आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये टेक्नीक, सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज

0
नींद न आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये टेक्नीक, सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक्‍सरसाइज करने से नींद की क्‍वालिटी में सुधार होता है.
थकान के बाद अच्‍छी नींद आ सकती है.
सोने से पहले 30 मिनट एक्‍सरसाइज की जा सकती है.

Benefits Of Exercise For Better Sleep: नींद हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन पर्याप्‍त नींद न लेने के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. कई लोग अच्‍छी नींद के लिए स्‍लीपिंग पिल्‍स का भी सहारा लेते हैं. एक रिसर्च के अनुसार अच्‍छी नींद के लिए नियमित रूप से की गई एक्‍सरसाइज फायदेमंद हो सकती है. सामान्‍यतौर पर एक्‍सरसाइज करने से तनाव, मोटापा, बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है. एक्‍सरसाइज करने से शरीर का तापमान बढ़ता है. एक्‍सरसाइज के बाद जैसे-जैसे शरीर का तापमान कम होता है वैसे-वैसे नींद में भी सुधार होने लगता है. चहिए जानते हैं नींद और एक्‍सरसाइज के बीच क्‍या कनेक्‍शन है.

लेट वर्कआउट से होता है नींद में सुधार
हेल्‍‍थलाइन के अनुसार लेट वर्कआउट यानी शाम में की गई वर्कआउट से नींद में सुधार हो सकता है. मॉडरेट इंटेनसिटी वाली वर्कआउट शरीर के सेल्‍स को एक्टिव करती हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है. जैसे-जैसे शरीर का तापमान कम होता है व्‍यक्ति थकान महसूस करता है और उसे नींद आ सकती है. अच्‍छी नींद के लिए सोने से लगभग 60 से 90 मिनट पहले एक्‍सरसाइज करना फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: आयुष ने दी सलाह, ऐसा खाना घटा सकता है इम्‍यूनिटी

सोने से पहले कौन सी एक्‍सरसाइज करें
सोने से पहले हाई इंटेनसिटी एक्‍सरसाइज करने से बचना चाहिए. अच्‍छी नींद के लिए लो और मॉडरेट एक्‍सरसाइज का चुनाव किया जा सकता है. एक्‍सरसाइज और सोने में लगभग 90 मिनट का गैप होना जरूरी है. बॉडी जब तक पूरी तरह से कूल डाउन नहीं होगी तब तक नींद नहीं आएगी. सोने से पहले ये एक्‍सरसाइज कर सकते हैं.
– योगा
– स्‍ट्रेच
– वॉकिंग
– स्‍वीमिंग
– बाइकिंग
– लाइट वेट लिफ्टिंग

रात में इन एक्‍सरसाइज को करें अवॉइड
– हाई इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग
– रनिंग
– जंपिंग रोप
– कॉम्‍पटेटिव साइकलिंग
– हैवी वेट लिफ्टिंग

कितनी एक्‍सरसाइज है जरूरी
अच्‍छी नींद और हेल्‍थ को इम्‍प्रूव करने के लिए दिन या शाम के दौरान कम से कम 30 मिनट की मॉडरेट इंटेनसिटी वाली एरोबिक एक्टिविटी की जा सकती है. बेहतर नींद के लिए हफ्ते में 150 मिनट एक्‍सरसाइज करने का प्रयास करें. हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट एक्‍सरसाइज करने से लाभ मिल सकता है. जिन लोगों के लिए लंबी एक्‍सरसाइज करना मुश्किल है वे हफ्ते में पांच दिन 15 मिनट के दो वर्कआउट सेशन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ जाती है DOMS की समस्या, जानें मांसपेशियों के दर्द से बचने के तरीके

अच्‍छी नींद के लिए इन चीजों का रखें ख्‍याल
– नींद का रुटीन बनाएं
– सोने से पहले इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस से दूर र‍हें
– रिलेक्सिंग बेड टाइम रुटीन बनाएं
– रूम का टेम्‍प्रेचर सामान्‍य रखें
– सोने से पहले हल्‍का खाना खाएं
– दोपहर में 20-30 मिनट का ही पॉवरनैप लें.
नींद की क्‍वालिटी को सुधारने के लिए एक्‍सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है. नियमित एक्‍सरसाइज करने से नींद में तो सुधार होता ही है साथ ही कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स भी कम हो सकती हैं.

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link