Home Entertainment नीना गुप्ता अवॉर्ड लेते वक्त दिखीं कन्फ्यूज, दर्शकों ने टोका और बदल गया माहौल, बेटी मसाबा ने शेयर किया VIDEO

नीना गुप्ता अवॉर्ड लेते वक्त दिखीं कन्फ्यूज, दर्शकों ने टोका और बदल गया माहौल, बेटी मसाबा ने शेयर किया VIDEO

0
नीना गुप्ता अवॉर्ड लेते वक्त दिखीं कन्फ्यूज, दर्शकों ने टोका और बदल गया माहौल, बेटी मसाबा ने शेयर किया VIDEO

[ad_1]

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. अभिनेत्री अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में खास बना चुकी हैं. नीना लगातार अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए वह कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं. हाल ही में वह एक और अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं, जहां वह अवॉर्ड नॉमिनेशन को लेकर कन्फ्यूज हो गईं. अपने इस कन्फ्यूजन के चलते पहले तो वह कन्फ्यूज हो गईं और फिर खुद भी खूब हंसी. ऑडियंस भी नीना गुप्ता के इस कन्फ्यूजन पर ठहाके लगाने लगे.

दरअसल, नीना गुप्ता को ओटीटी अवॉर्ड्स के दौरान यह कन्फ्यूजन हो गया कि आखिर उन्हें किस सीरीज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जा रहा है. उन्होंने स्पीच शुरू की, तभी ऑडियंस ने उन्हें टोका और बताया कि आखिर उन्हें किस शो के लिए यह अवॉर्ड मिला है. यह पूरा मजेदार वीडियो मसाबा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

क्या है पूरा किस्सा
दरअसल, नीना गुप्ता को हाल ही में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. अभिनेत्री ने जब यह अवॉर्ड जीता और स्टेज पर पहुंचकर अपनी स्पीच शुरू की तो बोलीं- ‘मुझे ये मसाबा के लिए मिला है ना…मसाबा मसाबा. तो सबसे मजेदार बात तो ये है कि मसाबा-मसाबा में, अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैं और मसाबा दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नॉमिनेट हुए हैं. ओके?’ इसके बाद दर्शक उन्हें बताते हैं कि यह अवॉर्ड उन्हें मसाबा-मसाबा के लिए नहीं मिला है.

Tags: Bollywood, Bollywood news, Neena Gupta



[ad_2]

Source link