[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Restaurant Style Chicken Masala Curry Recipe: अगर आप नॉनवेज लवर हैं और चिकन का स्वाद चखने के लिए सावन के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे तो ये रेसिपी आपकी टेस्ट बड को ट्रीट देने वाली है। जी हां, आज की रेसिपी का नाम है रेस्त्रां स्टाइल चिकन मसाला करी। ये रेसिपी न सिर्फ बनने में बेहद आसान है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है। इस रेसिपी को आप डिनर में रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है रेस्त्रां स्टाइल चिकन मसाला करी।
Restaurant Style Chicken Masala Curry Recipe: रेस्त्रां स्टाइल चिकन मसाला करी बनाने के लिए सामग्री-
चिकन मैरीनेट करने के लिए जरूरी चीजें-
– 1 किलो, 1-½ इंच के टुकड़ों में कटा हुआ बोनलेस चिकन
-1 चम्मच नमक
-1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-½ चम्मच हल्दी पाउडर
-1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
ग्रेवी का मसाला बनाने के लिए-
-2 बड़े चम्मच साबुत धनिए के बीज
-4-5 लौंग
-8-10 साबुत काली मिर्च
-1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
-3-4 साबुत हरी इलायची
-1 चम्मच जीरा
-1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
करी बनाने के लिए-
-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल
-2-3 साबुत सूखी लाल मिर्च
-1 कप कटा हुआ प्याज
-1 कप मसले हुए टमाटर
-2-3 हरी मिर्च (आधी कटी हुई)
-2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-½ चम्मच हल्दी पाउडर
-1 चम्मच नमक (या स्वादानुसार)
-½ कप सादा दही फेंटा हुआ
-2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
रेस्त्रां स्टाइल चिकन मसाला करी बनाने का तरीका-
चिकन मैरीनेट करने के लिए-
चिकन मैरीनेट करने के लिए सबसे पहले चिकन को पानी से धोकर टुकड़ों को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। अब एक कटोरे में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर उंगलियों की मदद से अच्छी तरह मिलाकर चिकन के टुकड़ों को ढककर एक तरफ रख दें। अब चिकन का मसाला तैयार करने के लिए एक कड़ाही में धनिया के बीज, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हरी इलायची, जीरा और कसूरी मेथी डालकर धीमी आंच पर खुशबूदार और हल्का भूरा होने तक (1-2 मिनट) सूखा भून लें। इसके बाद कड़ाही को आंच से हटाकर सामग्री को 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें ग्राइंडर में डालकर बारीक पीसकर पाउडर बनाकर अलग रख दें।
चिकन मसाला करी बनाने का तरीका-
चिकन मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम तेज आंच पर एक बड़े चौड़े पैन में 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें। पैन में मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर 8-10 मिनट पकाएं। चिकन को पकाते समय कई बार पलटें। जब चिकन हल्का भूरा हो जाए तो चिकन के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें। अब इसी पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मीडियम तेज आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें सूखी लाल मिर्च और प्याज डालें। प्याज को सुनहरा भूरा होने तक 8-10 मिनट तक पकाएं।
पकाते समय नियमित अंतराल पर हिलाते रहें। अब टमाटर और हरी मिर्च डालकर 3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और मसाला मिश्रण जो हमने पहले बनाया था, डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक कि पैन के किनारों से तेल अलग न होने लगे। इसके बाद इसमें दही डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। अब चिकन के टुकड़ों को वापस पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आंच कम करके पैन को ढककर 20-25 मिनट तक पकाएं जब तक कि चिकन अच्छे से पक न जाए। ऐसा करते समय चिकन को बीच-बीच में हिलाते भी रहें। अब नमक की जांच करें और यदि आवश्यकता हो तो और मिला लें। अब अपनी पसंद के अनुसार ग्रेवी पतली या गाढ़ी करके 2-3 मिनट तक और पकाएं। आखिर में चिकन ग्रेवी को हरे धनिए से सजाकर गरमागरम परोसें।
[ad_2]
Source link