[ad_1]
हाइलाइट्स
अगस्त के महीने में कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.
शुभ मुहूर्त पर शॉपिंग और निवेश लाभकारी माना जाता है.
August Maah Ke Shubh Muhurat : अगस्त का माह शुरू हो चुका है और इस साल अगस्त के महीने में अधिक मास और सावन मास दोनों का शुभ संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में सावन को चातुर्मास का पहला महीना माना जाता है. चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है, लेकिन कुछ ऐसे काम है, जो शुभ मुहूर्त पर किए जा सकते हैं. इनमें विवाह और शुभ कार्यों के लिए खरीदारी, निवेश, नामकरण जैसे कार्य शामिल है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त और शुभ घड़ी में किए गए कार्यों से सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, अगस्त के महीने के शुभ मुहूर्त.
अगस्त माह के शुभ संयोग
ज्योतिष के अनुसार सूर्य के कर्क राशि में आने के बाद दक्षिणायन शुरू हो चुका है. यह अगले 6 महीने तक चलेगा. इसके साथ ही देवशयन होने से चातुर्मास भी चल रहा है, और इस बार अधिक मास भी है. हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार दक्षिणायन, देवशयन और अधिक मास के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है, लेकिन अगस्त के माह में पड़ने वाले कुछ शुभ मुहूर्त में शुभ काम किए जाएं, तो इससे किसी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है.
यह भी पढ़ें – ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी ना करें 4 गलती, जीवन पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, उठते ही करें इस मंत्र का जाप
आखिरी सप्ताह में लगातार 7 मुहूर्त
अगस्त के पहले हफ्ते में एक और दूसरे हफ्ते में दो शुभ मुहूर्त होने वाले है. साथ ही तीसरे सप्ताह में खरीदारी के लिए 5 दिन शुभ होंगे. इसके बाद अगस्त माह के आखिरी दिनों में खरीदारी और नए व्यापार की शुरुआत के लिए लगातार 7 शुभ मुहूर्त होने वाले हैं.
अगस्त के शुभ मुहूर्त, तारीख और दिन
7 अगस्त 2023, दिन सोमवार – रवियोग
9 अगस्त 2023, दिन बुधवार – सिद्धि, वृद्धि और सर्वर्थसिद्धि योग
14 अगस्त 2023, दिन सोमवार – सिद्धि, प्रजापति और सर्वार्थसिद्धि योग
15 अगस्त 2023, दिन मंगलवार – वर्धमान, गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग.
17 अगस्त 2023, दिन गुरुवार सिंह संक्रांति, महालक्ष्मी योग और प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष मुहूर्त.
18 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार – शिव और सिद्धि योग, विधि प्रॉपर्ट खरीदी का विशेष मुहूर्त.
20 अगस्त 2023, दिन रविवार – साध्य, मानस, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग.
21 अगस्त 2023, दिन सोमवार – बुधादित्य, शुभ और महालक्ष्मी योग, व्हीकल खरीदी का विशेष मुहूर्त.
22 अगस्त 2023, दिन मंगलवार- शुक्ल, ध्वज, गजकेसरी और रवियोग.
24 अगस्त 2023, दिन गुरुवार – इंद्र, वर्धभान और सर्वार्थसिद्धि योग, प्रॉपर्टी, व्हीकल खरीदी का मुहूर्त.
यह भी पढ़ें – क्या आपके घर में इन पक्षियों ने बना रखा है घोंसला? देते हैं कई शुभ-अशुभ संकेत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
25 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार – रवियोग और प्रॉपर्टी, खरीदी का विशेष मुहूर्त.
26 अगस्त 2023, दिन शनिवार – रवियोग.
29 अगस्त 2023, दिन मंगलवार – बुधादित्य, गजकेसरी और रवियोग.
30 अगस्त 2023, दिन बुधवार – मित्र योग और व्हीकल खरीदी का विशेष मुहूर्त.
3 अगस्त 2023, दिन गुरुवार – सुकर्मा योग, प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी का विशेष मुहूर्त.
.
Tags: August, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : August 06, 2023, 08:45 IST
[ad_2]
Source link