Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleनोरा फतेही-सारा अली खान की तरह शरारा पहनकर हो जाएं रेडी

नोरा फतेही-सारा अली खान की तरह शरारा पहनकर हो जाएं रेडी


ऐप पर पढ़ें

नोरा फतेही से लेकर सारा अली खान और मृणाल ठाकुर में इन दिनों एक चीज कॉमन दिख रही है। वो है उनके शरारा सूट, छोटी सी कुर्ती और साथ में फ्लेयर पजामे को पहन ये तीनों ही हसीनाएं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनका ये लुक किसी भी लड़की के लिए फैशन इंस्पिरेशन है। इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। लड़कियां शादी से लेकर मेहंदी, संगीत जैसे फंक्शन में जाने के लिए कपड़े रेडी करवा रही होंगी। अगर आप बिल्कुल लेटेस्ट लुक को फॉलो करना चाहती हैं तो इस तरह के आउटफिट को पहन सकती हैं। ये खूबसूरत भी लगेंगे और हटके लुक देंगे।

सारा ने पहना सिल्वर शरारा

अनंत अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची सारा अली खान ने लहंगा और साड़ी को डिच कर इस खास शरारा को चुना। आइवरी शेड के कपड़े पर सिल्वर हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया है। शार्ट लेंथ और फुल स्लीव के साथ फ्लेयर्ड पैटर्न का पलाजो मैच किया गया है। जिसके साथ सारा ने हाथों पर दुपट्टा भी कैरी किया है। सिल्वर शार्ट कुर्ती वाला सारा अली खान का ये लुक दोस्त की वेडिंग पार्टी के लिए परफेक्ट दिख रहा है। 

 

मृणाल ठाकुर ने चुनी ऐसी कुर्ती

मृणाल ठाकुर का लेटेस्ट लुक वेडिंग फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। अंगरखा डिजाइन की शार्ट स्लीवलेस कुर्ती की डीप वी नेकलाइन है। जिसके साथ हैवी फ्लेयर्ड वाले पलाजो को चुना गया है। साथ में महीन फैब्रिक का दुपट्टा काफी खूबसूरत लग रहा है। जिसे मृणाल ने अनकट डायमंड के चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया है। 

नोरा फतेही ने चुना मिनिमम लुक

नोरा फतेही ने आइवरी शेड के शरारा सेट को इवेंट के लिए पहना था। जिसमे शार्ट लेंथ की वी नेकलाइन कुर्ती पर बारीक एंब्रायडरी की गई थी। वहीं मैचिंग फ्लेयर्ड पलाजो पर सैटिन पैच वर्क लगा था। जिसके साथ पर्ल स्टड को पेयर किया गया था। नोरा का ये मिनिमम लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments