Home World न्यूज चैनल के स्टूडियो में Live Show के दौरान घुस गए नकाबपोश बंदूकधारी, फिर क्या हुआ

न्यूज चैनल के स्टूडियो में Live Show के दौरान घुस गए नकाबपोश बंदूकधारी, फिर क्या हुआ

0
न्यूज चैनल के स्टूडियो में Live Show के दौरान घुस गए नकाबपोश बंदूकधारी, फिर क्या हुआ

[ad_1]

इक्वाडोर के टीवी स्टूडियो में घुसे बंदूकधारी। - India TV Hindi

Image Source : THE WALL STREET JOURNAL
इक्वाडोर के टीवी स्टूडियो में घुसे बंदूकधारी।

इक्वाडोर के एक टीवी स्टूडियो में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लाइव शो के दौरान ही कुछ बंदूकधारी अंदर घुस आए और लोगों को गनप्वाइंट पर ले लिया। इससे स्टूडियो में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार की है। इस दौरान एक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। तभी नकाबपोश बदमाश बंदूकों और विस्फोटकों के साथ एक समाचार चैनल के सेट में घुस गए। वीडियो फुटेज में कई बंदूकधारी दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने न्यूज चैनल में काम करने वाले कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया है और कई कर्मचारी डर के मारे सरेंडर की मुद्रा में जमीन पर लेट गए हैं। 

 

हालांकि गनीमत ये रही कि बंदूकधारियों ने स्टूडियो में गोली नहीं चलाई। मगर इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। इससे वह सभी सरेंडर कर गए और जमीन पर बैठ या लेट गए। इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि सभी बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमांडर सीजर जेपाटा ने टीवी चैनल ‘टेलीअमेजोनास’ को बताया कि अधिकारियों ने नकाबपोश बदमाशों की बंदूकें और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

घटना का कारण नहीं पता

पुलिस को अभी इस घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पकड़े गए बंदूकधारियों से पूछताछ की जा रही है।  जेपाटा ने कहा, ‘‘इसे आतंकवादी घटना ही माना जाना चाहिए।’’ इस बीच राष्ट्रपति डैनिएल नोबोआ की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि दक्षिणी अमेरिकी देश में ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ चल रहा है। यह उसी का एक परिणाम है। उन्होंने सुरक्षाबलों को अधिक सतर्क रहने का आदेश दिया है।  (एपी)

यह भी पढ़ें

Latest World News



[ad_2]

Source link