Home Entertainment न्यू ईयर फोटो में अलग-अलग दिखे अर्जुन-मलाइका! फैंस बोले- ब्रेकअप हो गया क्या?

न्यू ईयर फोटो में अलग-अलग दिखे अर्जुन-मलाइका! फैंस बोले- ब्रेकअप हो गया क्या?

0
न्यू ईयर फोटो में अलग-अलग दिखे अर्जुन-मलाइका! फैंस बोले- ब्रेकअप हो गया क्या?

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मलाइका अरोड़ा के लिए नया साल बहुत खास रहा। साल के पहले दिन एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रहीं। हालांकि फोटो में दोनों अलग-अलग खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल वरुण धवन, नताशा दलाल, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने अपने अन्य कुछ दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट की। ये सभी सेलेब्रिटीज एक दूसरे के काफी करीब हैं। सभी साथ में एक अनजान लोकेशन पर गए जिसकी जानकारी उन्होंने रिवील नहीं की।

अर्जुन और मलाइका का हो गया ब्रेकअप?

ज्यादातर सभी लोग ब्लैक कोट में ही नजर आए। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन ने एक जंगल सफारी से अपना एक वीडियो शेयर किया था, इसके बाद माना जा रहा है कि सभी किसी नेशनल पार्ट में गए हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलावा कुनाल रावल, अर्पिता मेहता, मोहित मारवा और अंतरा मोतीवाला मारवा नजर आईं।

कमेंट बॉक्स में ऐसा था लोगों का रिएक्शन

फैंस ने नोटिस किया कि तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग-अलग खड़े हुए हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- दोनों अलग-अलग क्यों हैं? एक अन्य फैन ने कमेंट किया- दोनों का ब्रेकअप हो गया क्या? बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है।

[ad_2]

Source link