[ad_1]
दुर्गेश सिंह राजपूत / नर्मदापुरम. हमारे हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ दान करें एवं भगवान सूर्य को अर्घ्य देने व्यक्ति को हर कष्ट से निजात मिल जाती है एवं सुख-समृद्दि की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन दान करने से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है.
जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति आती है. इस दिन स्नान दान का विशषे महत्व है. इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जा रहा है. जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान देने से सूर्य देव के साथ शनिदेव होंगे प्रसन्न.
मकर संक्रांति पर करे ये दान
1. तिल का दान:– पं पंकज पाठक के अनुसार मकर संक्रांति पर तिल का दान अवश्य करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि तिल का दान करने से भगवान सूर्य एवं शनिदेव प्रसन्न होते हैं. साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि भी होती है एवं हर मुसीबतों से दूर होने के साथ मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. इस दिन किसी पवित्र नदी मैं स्नान कर तिल का दान करें.
2. घी का दान:- हम अगर मकर संक्रांति के दिन घी का दान करते है तो ऐसा करने से जातकों को हर तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही कुंडली में सूर्य एवं गुरु बृहस्पति की स्थिति भी मजबूत होती है. इस दिन घी का दान जरूर करें.
3. गुड़ का दान:- मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान विशेष माना गया है. इसलिए इस दिन मुरमुरे, तिल एवं गुड़ से मिलकर बने लड्डू का दान करना चाहिए. बताया गया कि शिव पुराण के अनुसार हमें ऐसा करने से शुद्ध एवं मनचाहा भोजन प्राप्त होता है. साथ ही गुरु बृहस्पति एवं सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. इसके साथ ही करियर में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान मिलता है.
4. खिचड़ी का दान:- ज्योतिषाचार्य के अनुसार मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन चावल, उड़द आदि की खिचड़ी बनाकर सेवन भी किया जाता है. इसके साथ ही कच्ची खिचड़ी का दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से हमारी कुंडली में गुरु, सूर्य एवं चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है.
.
Tags: Astrology, Hoshangabad News, Local18, Madhya pradesh news, Religion 18
FIRST PUBLISHED : January 8, 2024, 16:23 IST
[ad_2]
Source link