[ad_1]
चंडीगढ़. पंजाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग की ओर से बुधवार को पंजाब स्टेट एनर्जी एक्शन प्लान लॉन्च किया गया है, जिससे इमारतों, उद्योगों, नगर पालिकाओं, कृषि, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को सुनिश्चित बनाया जा सकेगा. इस एक्शन प्लान का उद्देश्य राज्य के विभागों या एजेंसियों की सबसे टिकाऊ, दीर्घकालिक और अंतर क्षेत्रीय नवीकरणीय या स्वच्छ ऊर्जा योजना को अपनाने में सहायता करना है. साथ ही जो सबसे बेहतर होने जा रहा है वह ये है कि अमृतसर को सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा.
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग ए वेणु प्रसाद, अध्यक्ष पेडा एचएस हंसपाल और इंडो-जर्मन एनर्जी प्रोग्राम जीआईजैड के प्रमुख डॉ. विनफ्राईड डैम द्वारा राज्य के लिए अमृतसर स्मार्ट सिटी पोर्टल और रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन पोर्टल के साथ डिसीजन सपोर्ट टूल भी लॉन्च किया गया.
ए वेणु प्रसाद ने कहा कि अमृतसर को सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा. स्टेट एनर्जी एक्शन प्लान हर एक सैक्टर जैसे कि कृषि, बिजली, नवीकरणीय, सीबीजी, नगर पालिकाओं, परिवहन, इमारतों और उद्योगों में नैट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा. पेडा द्वारा 20 से अधिक विभागों या संस्थाओं के सलाहकारों की तजुर्बेकार टीम और प्रतिनिधियों की मदद के साथ तकनीकी सहायता लेने के लिए जर्मनी के आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय से फंड प्राप्त जीआईजैड के आईजीईएन एक्सेस टू एनर्जी प्रोग्राम के साथ समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)
इस एक्शन प्लान को तेजी से लागू करने और इसकी प्रगति की तिमाही आधार पर समीक्षा करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने बिजली क्षेत्र को डीकार्बोनाईज (कार्बन मुक्त) करने के लिए सभी विभागों को अपने दफ्तरों की इमारतों को सोलर पैनलों से लैस करने सम्बन्धी कदम उठाने के लिए कहा, जिससे उनके बिजली के उपभोग सम्बन्धी खर्चों को 25 फीसदी से 30 फीसदी तक घटाने में मदद मिलेगी.
पेडा के अध्यक्ष एचएस हंसपाल ने कहा कि पेडा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 को लागू करने के लिए पंजाब सरकार की डेजीगनेटिड एजेंसी है और पेडा का उद्देश्य 2070 तक नैट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करना है. उन्होंने बीईई द्वारा राज्य स्तर पर राज्य ऊर्जा दक्षता कार्य योजना तैयार किए जाने का भी जिक्र किया. पंजाब ने स्टेट एनर्जी विजन 2047 भी तैयार किया है.
इस विलक्षण प्लान को तैयार करने के लिए पेडा के प्रयासों की सराहना करते हुए इंडो-जर्मन एनर्जी प्रोग्राम जीआईजेड के प्रमुख डॉ. विनफ्राईड डैम ने नैट जीरो लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए लम्बे समय की एनर्जी प्लानिंग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य के सभी सरकारी विभागों और नागरिकों की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने विभिन्न यूरोपीय देशों की उदाहरणें साझा करने के साथ-साथ अपनी आर्थिकता को डीकार्बोनाईज करने, जिसके लिए ज्यादातर मुल्कों द्वारा 2050 तक और जर्मनी द्वारा 2045 तक का लक्ष्य रखा गया है, के लिए उनकी क्षेत्रीय पहलों के बारे में भी जानकारी दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhagwant Mann, Punjab news, Solar system
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 22:50 IST
[ad_2]
Source link










