[ad_1]
हाइलाइट्स
घर का खुला और हवादार होना बहुत जरूरी होता है.
किचन को सदैव दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ ही बनवाना चाहिए.
Vastu Tips : वैवाहिक जीवन की शुरुआत के साथ हर महिला और पुरुष की भी एक नई जिंदगी शुरू होती है, लेकिन कभी-कभी किन्ही कारणों से वैवाहिक जीवन की मधुरता खत्म होने लगती है. रिश्तो में दूरियां बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र मानता है कि घर बनाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां भी रिश्तो में दूरियां बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. गलत तरीके से बनाए गए घरों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. ऐसे में अपने जीवन साथी के साथ अनबन होना शुरू हो जाती है और कई बार तो रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है. अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की दिशा भी रिश्तों को बनाए रखने में बहुत मदद करती है. वास्तु शास्त्र मानता है कि यदि आपको आपके जीवन साथी के साथ साथ अच्छे संबंध बनाए रखने हैं तो अपने घर के बेडरूम को दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ बनवाएं. इसके अलावा घर की उत्तर पूर्व दिशा में नीले और बैगनी रंग का पेंट भी करा लेना उचित होगा.
यह भी पढ़े- शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें 5 चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन
– वास्तु के अनुसार घर में रिश्तों को बनाए रखने के लिए घर की दीवारों पर चटक रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा बेडरूम की दीवारों को भी हल्की और पेस्टल रंग के रंगों से रंगवाना सही होता है. प्रेम संबंधों में मिठास बनाए रखने के लिए कमरे की सजावट भी बहुत जरूरी होती है. कमरे की सजावट के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल करें उन्हें हमेशा जोड़ों में रखें.
– घर का मुख्य कमरा होता है किचन इसलिए घर के किचन को सदैव दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ ही बनवाना चाहिए. इसके अलावा किचन की दीवारों को हो सके तो ऑरेंज रंग से रंगवाएं.
– संबंधों में मधुरता लाने के लिए आप अपने घर के बेडरूम की पश्चिम दिशा में अपने जीवन साथी के साथ अपनी फोटो लगा सकते हैं. इसके अलावा अपने बेड पर पेस्टल शीट के फ्लोरल डिजाइन वाली बेडशीट का इस्तेमाल करना भी शुभ होता है.
यह भी पढ़े – आपने भी दरवाजे पर लगा रखी है घड़ी तो तुरंत निकाल दें, इस दिशा में लगाना शुभ
-घर का खुला और हवादार होना बहुत जरूरी होता है. यह स्वास्थ्य के साथ ही रिश्तों में शक्ति के संचार को भी बढ़ाता है. इसके अलावा सदैव ध्यान रखना चाहिए कि विवाहित जोड़ों के बेड के सामने भूलकर भी शीशा नहीं होना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अपने शयनकक्ष में बड़े आकार का शीशा लगाने से रिश्तो में तनाव आ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : January 31, 2023, 01:35 IST
[ad_2]
Source link