Home Life Style पति-पत्नी में हमेशा होता झगड़ा? करवा चौथ पर करें उपाय, दूर होगी हर परेशानी

पति-पत्नी में हमेशा होता झगड़ा? करवा चौथ पर करें उपाय, दूर होगी हर परेशानी

0
पति-पत्नी में हमेशा होता झगड़ा? करवा चौथ पर करें उपाय, दूर होगी हर परेशानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं करती हैं.
इस दिन पति की लंबी उम्र और मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए व्रत किया जाता है.

Hartalika Teej 2023 : हिन्दू पंचांग के अनुसार हरतालीका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष यह व्रत 18 सितम्बर को रखा जाएगा. हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस व्रत को करती हैं. कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना के लिए इस व्रत को रखती है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ के व्रत की तरह ही शाम को चंद्र उदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं. इस दिन पूजा पाठ के अलावा कुछ ऐसे उपाय भी हैं. जिनको करने से वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा इन उपायों के बारे में बता रहे हैं.

सुखमय वैवाहिक जीवन हेतु

-हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर शाम के समय 16 शृंगार करके भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाएं, साथ ही माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें. वहीं चुनरी में महिलाएं अपनी श्रद्धा के अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांध दें. पूजा सम्पन्न होने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों को अपने पास रख लें, मान्यता है कि ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहती है.

यह भी पढ़ें – सपने में खुद को पूजा-पाठ करते देखने का क्या है अर्थ? कोई शुभ-अशुभ संकेत तो नहीं, जानें क्या कहता है स्वपन्न शास्त्र

-हरतालिका तीज वाले दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें. आख़िर में व्रत की कथा सुनें, और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं. इस खीर को प्रसाद के स्वरूप अपने पति को भी खिलाएं. ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता मज़बूत होता है,और दाम्पत्य जीवन सुखमय बनता है.

-हरतालिका तीज के दिन पूजा सम्पन्न करने के बाद बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान दें, साथ ही उन से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद भी लें. ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां आती है.

हरतालिका तीज अन्य उपाय

-यदि शादी में बाधाएं आ रही हैं, या रिश्ता जुड़ने के बाद बार-बार शादी टूट रही है. तो हरतालिका तीज पर स्नान ध्यान करके पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि विधान से पूजा करें, इसके बाद शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करें. पार्थिव शिवलिंग की कम से कम 11 बार परिक्रमा करें, और क्षमा याचना करते हुए पार्थिव शिवलिंग को बेल के पेड़ के नीचे रख कर इस मंत्र का जाप करें.

कात्यायनी महामाये महायोगिनी धीश्वरी
नन्दगोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:

यह भी पढ़ें – पितृ पक्ष में जरूर लगाएं ये 1 चमत्कारी पौधा, नहीं लगेगा पितृ दोष, तर्पण की नहीं पड़ेगी आवश्यकता

-अब विवाहित लड़कियां हरतालिका तीज पर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. संध्याकाल में 11 दीपक जलाकर भगवान शिव और माता पार्वती कि आरती करें. इस उपाय को करने से आविवाहित जातकों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Hartalika Teej, Lord Shiva

[ad_2]

Source link