Home Life Style परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ रही है तू तू मैं मैं, ज्योतिष के बताए इन उपायों को आजमाएं, गृह कलह होगी दूर

परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ रही है तू तू मैं मैं, ज्योतिष के बताए इन उपायों को आजमाएं, गृह कलह होगी दूर

0
परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ रही है तू तू मैं मैं, ज्योतिष के बताए इन उपायों को आजमाएं, गृह कलह होगी दूर

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर में किचन उत्तर-पश्चिम दिशा में न बनवाएं वरना इससे गृह कलह होने की संभावना बढ़ जाती है.
चीटियों को शक्कर डालने, पूर्व दिशा की ओर सिरहाना करके सोने से गृह क्लेश दूर होता है.

Grah Kalesh Astro Remedies: संयुक्त परिवार में रहने का अपना ही मजा और फायदा है. ज्वाइंट फैमिली में एक साथ मिलकर कई लोग रहते हैं. एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हैं. प्यार, स्नेह से मिलजुल कर सबके साथ रहते हैं. हालांकि, कई बार घर का माहौल कुछ कारणों से बिगड़ भी जाता है. आपस में छोटी-मोटी बात को लेकर खिट-पिट होने लगती है. भाई-भाई के बीच मतभेद हो जाता है. ननद-भाभी में घर के कार्यों को लेकर तू तू मैं मैं होती रहती है. यहां तक कि पति-पत्नी के बीच भी बहसबाजी, लड़ाई झगड़े होने लगते हैं. इन सभी तरह के रिश्तों में लड़ाई-झगड़े का कारण चाहे जो भी हो, इसे जल्द से जल्द सुलझा लेना ही समझदारी है वरना रिश्तों के बिखरने में देर नहीं लगती है. गृह कलह से रिश्ते टूटकर बिखर जाते हैं. आपसी कलह के कारण परिवार का वातावरण तनावपूर्ण हो जाता है. यदि आपके घर में भी कुछ दिनों से ऐसा ही माहौल है तो गृह कलह को आप कुछ ज्योतिष उपायों से दूर कर सकते हैं. ज्योतिष एवं वास्तुविद (आगरा) प्रमोद कुमार अग्रवाल से जानते हैं गृह कलह को दूर करने के कुछ आसान से अचूक उपाय.

इस तरह करें गृह कलह का निवारण
1. ज्योतिष एवं वास्तुविद (आगरा) प्रमोद कुमार अग्रवाल कहते हैं कि वास्तु की दृष्टि से गृह कलह ग्रहों के दोषपूर्ण या अशुभ दशा होने अथवा भवन में एक या अनेक वास्तु दोष होने से भी उत्पन्न हो सकते हैं. पति-पत्नी के बीच शादी के बाद किसी भी तरह की कोई समस्या शुरू ना हो, इसके लिए शादी के पहले ही अच्छी तरह से कुंडली में गुणों का मिलान करवाना जरूरी होता है.

2. कई बार शनि, राहु और मंगल ग्रहों के विभिन्न भावों में बैठे होने के कारण भी उन भावों से सम्बंधित रिश्तों में मतभेद, कलह होने की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए दोषपूर्ण ग्रह से सम्बंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए. साथ ही मंत्र जाप और पूजा-पाठ करने, रत्न या रुद्राक्ष धारण करने से भी लाभ प्राप्त हो सकता है.

3. यदि आप चाहते हैं कि घर में सभी सदस्यों के बीच प्रेम-भावना, सुख-शांति का माहौल बना रहे तो रोटी बनाने के समय पहली रोटी के चार टुकड़े बराबर में कर लें. एक टुकड़े को काले कुत्ते, दूसरे को गाय, तीसरे को कौए और चौथे टुकड़े को चौराहे पर रख दें.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं ये 5 पौधे, वास्तु दोष करे दूर, सुख-समृद्धि का होगा वास, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

4. आप पूजा घर में अशोक के 7 पत्ते रखें. जब ये मुरझाने लगें तो तुरंत ही नए पत्ते रख दें और इन पुराने पत्तों को किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें. ऐसा करने से काफी हद तक गृह क्लेश दूर होगा. गृह क्लेश, लड़ाई झगड़ों के कारण कई बार मानसिक तनाव बढ़ने लगता है. यदि आप भी स्ट्रेस में रहने लगे हैं तो एक पतंग पर अपनी परेशानी लिख दें. इस पतंग को सात दिनों तक उड़ाएं और फिर आसमान में छोड़ दें. इससे समस्या का समाधान हो सकता है.

5. पति-पत्नी के बीच झगड़ा लगातार बढ़ रहा हो तो घर में विधि-विधान से स्फटिक के शिवलिंग स्थापित करें. 41 दिनों तक उस पर गंगा जल और बेल पत्र चढ़ाएं. “ॐ नमः शिवशक्तिस्वरूपाय मम गृहे शांति कुरु कुरु स्वाहा” मंत्र का 11 माला जप करने से झगड़ा शांत होने लगता है. यदि कपल के बीच हर छोटी-छोटी बातों पर विवाद, तू तू मैं मैं हो रही हो तो सोमवार या शनिवार के दिन गेहूं पिसवाएं. इसमें सौ ग्राम काले चने भी मिला दें. इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से गृह कलह और पति-पत्नी के बीच झगड़ा दूर हो सकता है.

6. चंद्र ग्रह के अशुभ या दूषित होने से परिवार में अक्सर कलह रहती है तो इसके लिए रविवार रात में अपने सिरहाने स्टील या चांदी के एक गिलास में गाय का थोड़ा सा कच्चा दूध रखें. सुबह इसे बबूल के पेड़ पर चढ़ा दें. घर में गूगल की धूनी देने, गणेश भगवान, पार्वती मां की आराधना करने, चीटियों को शक्कर डालने, पूर्व दिशा की ओर सिरहाना करके सोने, हनुमान जी की उपासना करने, सेंधा नमक वाले पानी से पोछा लगाने से गृह क्लेश को दूर किया जा सकता है. इससे घर में शांति बनी रहती है.

वास्तु के अनुसार गृह कलह निवारण

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष होगा तो गृह कलह, लड़ाई-झगड़े शुरू हो सकते हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए आप घर के मुख्य यानी प्रवेश द्वार के सामने कोई पेड़, हैंड पंप, नुकीला कोना, मंदिर की छाया आदि है तो उन्हें वहां से हटवा देना चाहिए.
  • घर के अंदर कभी भी डूबती नाव, जंगली जानवर, त्रिशूल, युद्ध, भाले आदि की तस्वीर, प्रतिमा रखने से बचना चाहिए.
  • बेडरूम में शीशा ऐसी जगह लगाएं जहां सोते समय शीशे में आपकी प्रतिबिंब नजर न आए. घर की दीवारों का प्लास्टर उखड़ा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं.
  • घर में कभी भी किचन उत्तर-पश्चिम दिशा में न बनवाएं वरना इससे भी गृह कलह होने की संभावना बढ़ जाती है.

Tags: Astrology, Vastu, Vastu tips

[ad_2]

Source link