Home National पलक्कड़ में पीटी-7 हाथी ने उड़ाई नींद, लोगों में दहशत का माहौल

पलक्कड़ में पीटी-7 हाथी ने उड़ाई नींद, लोगों में दहशत का माहौल

0
पलक्कड़ में पीटी-7 हाथी ने उड़ाई नींद, लोगों में दहशत का माहौल

[ad_1]

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

Kerala: केरल के पलक्कड़ जिले के धोनी क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ी हुई है। पीटी-7 नाम का हाथी मानव बस्तियों में लगातार घुसने की कोशिश कर रहा है। वह फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, राज्य सरकार ने हाथी को पकड़ने के बाद उसे केरल के वायनाड जिले में मुथंगा हाथी अभयारण्य में रखने का फैसला किया है।

पलक्कड़ के धोनी में काम करने वाले 49 वर्षीय मुथुकुमार ने बताया, “कल जब मैं अपने काम से घर लौट रहा था, तो हाथी सड़क किनारे मौजूद था। मुझे बचने के लिए भागना पड़ा और फिर तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। वन अधिकारियों ने आकर पटाखे जलाए और हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे भगाने में असफल रहे।”

65 वर्षीय शख्स को मौत के घाट उतारा

पीटी-7 हाथी की मौजूदगी धोनी क्षेत्र के लोगों की रातों की नींद हराम कर रही है, क्योंकि हाथी ने कुछ महीने पहले सुबह टहलने के लिए निकले 65 वर्षीय शिवरामन को मौत के घाट उतार दिया था। फॉरेस्ट फ्लाइंग स्क्वाड के साथ एक अधिकारी ने बताया, “हम भी इंसान हैं और एक बार जब हम पटाखे फोड़ रहे थे और हाथी को डराने की कोशिश कर रहे थे, तो वह हमारी ओर बढ़ रहा था, तब हम अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भागे।”

वन अधिकारियों ने यह भी शिकायत की है कि पटाखों के अलावा उनके पास हाथी का पता लगाने के लिए केवल टॉर्च का साधन उपलब्ध है। वन विभाग के अधिकारियों को परेशान करने वाला एक और मुद्दा जंगली सूअर जैसे अन्य जानवरों के क्षेत्र में प्रवेश करने, फसलों और अन्य कृषि उत्पादों को नष्ट करने की संभावना है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link