Home Life Style पश्चिमी UP में मशहूर है यहां का घेवर, इस दुकान पर रोज 100 किलो की बिक्री

पश्चिमी UP में मशहूर है यहां का घेवर, इस दुकान पर रोज 100 किलो की बिक्री

0
पश्चिमी UP में मशहूर है यहां का घेवर, इस दुकान पर रोज 100 किलो की बिक्री

[ad_1]

आशीष त्यागी/बागपत: सावन के महीने में जब मिठाई की बात होती है, तो सबसे पहले नाम घेवर का आता है. आजकल घेवर भी कई प्रकार का बनना शुरू हो गया है. बागपत में इसकी एक अनोखी ही पहचान है. अग्रवाल स्वीट के नाम से एक दुकान पर आपको हर सीजन में बेहतरीन घेवर मिलेगा. सन 1968 से इस दुकान पर लगातार घेवर बन रहा है और लोगों की पसंद बना हुआ है. इसी के चलते आसपास के कई जनपद के लोग यहां पहुंचकर घेवर खाते हैं और मिठाई का आनंद लेते हैं.

बागपत के सराय कस्बे में घेवर की एक अलग ही पहचान है. यूं तो यहां घेवर हर दुकान, बाजार पर मिल जाता है, लेकिन बात अग्रवाल स्वीट पर जियालाल की प्रसिद्ध दुकान पर अलग ढंग से तैयार किया जाता है. एक ही परिवार के लोग तीन पीढ़ियों से इस दुकान को चला रहे हैं. दुकान संचालक मोहित ने बताया कि लाला जियालाल ने दुकान की शुरुआत 1968 में की थी. तभी से इस दुकान पर शुद्ध देसी घी से घेवर तैयार किया जा रहा है. घेवर की वैरायटी को देखते हुए इतना पसंद किया जाता है कि मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत के लोग सराय कस्बे में पहुंचकर इस घेवर का स्वाद चखते हैं.

क्वालिटी का पूरा ध्यान रखते हैं
दुकान संचालक ने बताया कि प्रतिदिन 100 किलो से अधिक घेवर आसानी से बिक जाता है. सन 2000 में इस घेवर की कीमत 50 रुपये किलो थी. अब इसकी कीमत 360 रुपये किलो है. दुकान पर लगभग 20 लोगों का स्टाफ है. सराय कस्बे के मुख्य बाजार में यह दुकान स्थित है, जहां हर समय लोगों की घेवर खरीदने और खाने के लिए भीड़ इकट्ठा रहती है. लाला जियालाल की दुकान पर प्रसिद्ध घेवर के साथ अन्य मिठाइयां भी तैयार की जाती हैं. वह क्वालिटी का पूरा ध्यान रखते हैं और लोगों की पसंद अनुसार ही घेवर तैयार करते हैं. जल्द ही घेवर को ऑनलाइन बेचने की भी सुविधा शुरू करेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : July 15, 2023, 15:44 IST

[ad_2]

Source link