Home Life Style पहली बार गार्डेन-बालकनी को सजाने का है प्लान? फॉलो करें ये 5 गार्डेनिंग टिप्स

पहली बार गार्डेन-बालकनी को सजाने का है प्लान? फॉलो करें ये 5 गार्डेनिंग टिप्स

0
पहली बार गार्डेन-बालकनी को सजाने का है प्लान? फॉलो करें ये 5 गार्डेनिंग टिप्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

होम गार्डेनिंग के लिए दोमट मिट्टी को सबसे बेस्ट माना जाता है.
घर में पौधे लगाते समय पौधों के मुताबिक ही उचित जगह चुनें.

Gardening tips for Beginners: कौन नहीं चाहता कि उसका घर-आंगन सुंदर और आकर्षक दिखे. हर देखने वाला इंसान उसके घर की तारीफ करे. उसके घर को देखकर ही दूसरे लोग भी कॉपी करें. इसके लिए लोग अपने आशियाने के गार्डेन और बालकली में फूल-पौधे लगाते हैं. दरअसल घर की बालकनी या फिर गार्डेन में फूल-पौधे लगाने से मानसिक तनाव दूर बना रहता है. लेकिन दिक्कत तब आती है, जब घर की बालकनी या गार्डेन को पहली बार सजाना हो और गार्डेनिंग से जुड़ी जानकारी बिलकुल ना होना. इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है की घर में पहली बार गार्डेनिंग करते समय क्या इस्तेमाल करें और इसके लिए सही जगह कैसे चुने. यदि आप भी पहली बार अपने घर के गार्डन और बालकनी को सजाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ इजी गार्डेनिंग टिप्स-

पहली बार होम गार्डेनिंग के लिए जरूरी टिप्स

सही जगह चुनें: जो लोग शहर में रहते हैं, उन्हें अक्सर घर पर बगीचा बनाने के लिए जगह नहीं बचती है. ऐसे में बालकनी ही ऐसी जगह होती है, जहां पर अच्छी धूप आती है और गार्डेन के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है. बता दें कि, घर में गार्डेनिंग करने के लिए हमेशा ऐसी जगह चुनें, जहां पौधों को 5 से 6 घंटे की धूप के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकें. इसके अलावा पौधों को गर्मी में तेज धूप और तेज हवाओं से भी बचाया जा सके. ऐसा करने से पौधों को नष्ट होने से बचाया जा सकता है.

छोटे पौधों से करें शुरुआत: यदि आप बालकनी में गार्डेनिंग करना चाहते हैं तो शुरुआत में आपको छोटे पौधे ही उगाना चाहिए. ताकि उनकी देखभाल करना आसान हो. इसके लिए आप पुदीना, तुलसी, पार्सले जैसी हर्ब्स, एलोवेरा जैसे सकुलेंट पौधे या छोटे फूल जैसे गेंदा, सदाबहार और लेट्युस, पालक, मूली जैसी सब्जियों को चुन सकते हैं. ये पौधे छोटे गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उग जाते हैं. इसके बाद आप चाहें तो धीरे-धीरे कुछ बड़े पौधों का भी चुनाव कर सकते हैं.

हल्के पॉट्स में पौधे लगाएं: बालकनी में गार्डेनिंग करने के लिए हल्के पॉट्स या कंटेनर का इस्तेमाल करना ज्यादा ठीक रहेगा. ऐसा करने से बालकनी पर ज्यादा वजन नहीं पड़ता है. इसके अलावा कंटेनर को एक जगह से दूसरी जगह रखना भी बेहद आसान हो जाता है. इसके लिए यदि आप चाहें तो एचडीपीई और फैब्रिक ग्रो बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि ये काफी हल्के कंटेनर होते हैं और इनमें पानी की निकासी भी बहुत अच्छे से होती है.

ये भी पढ़ें:  कपड़े धोते वक्‍त वॉशिंग मशीन में डालें बर्फ के टुकड़े, नतीजे देखकर आंखों पर नहीं होगा भरोसा, आप भी करें ट्राई

ऑर्गेनिक खाद ही डालें: गमले में उगाए जाने वाले सभी तरह के पौधों को अच्छी ग्रोथ करने के लिए नियमित खाद की आवश्यकता होती है. इसके लिए पौधों में उनकी जरूरत के अनुसार गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, बोन मील जैसी जैविक खाद डाली जा सकती हैं. इसके अलावा पौधों के सही ग्रोथ के लिए ऐसे बीज खरीदें जो की इनके ग्रोथ में मददगार साबित हों और आने वाले समय में इनके हेल्थ में सुधार लाए. मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए नॉर्मल मिट्टी में रेत, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट खाद आदि मिला सकते हैं. इसके अलावा मिट्टी में कोकोपीट, पर्लाइट, वर्मीकुलाईट जैसी सामग्री मिलाने से भी मिट्टी बेहद अच्छी बन जाती है.

ये भी पढ़ें:  इन 5 पत्तियों को चबाने से ही रक्त शर्करा निकल आएगा बाहर, बढ़ जाएगा इंसुलिन का प्रोडक्शन, डायबिटीज होगा जड़ से खत्म

पौधों को समय पर पानी दें: यदि आपकी बालकनी में अच्छी धूप आती है और हवा लगती रहती है, तो ऐसे में पौधों की मिट्टी भी जल्दी सूख जाती है. इसी वजह से पौधों में समय पर पानी देना बेहद जरूरी है. बालकनी गार्डेन में पौधों को पानी देने के लिए आप वाटरिंग कैन टूल का प्रयोग कर सकते हैं. यह टूल 5 से 10 लीटर कैपेसिटी का आता है. आप अपनी बालकनी में लगे पौधों की संख्या के आधार पर वॉटरिंग कैन चुन सकते हैं. आपको बालकनी प्लांट्स की मिट्टी को पहले छूकर देख लेना चाहिए, यदि वह सूखी लगती है तभी पानी देना चाहिए. Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link