Home Life Style पहले हफ्ते में बुध बदलेंगे चाल, मंगल-सूर्य करेंगे कमाल! इनकी चमकेगी किस्मत

पहले हफ्ते में बुध बदलेंगे चाल, मंगल-सूर्य करेंगे कमाल! इनकी चमकेगी किस्मत

0
पहले हफ्ते में बुध बदलेंगे चाल, मंगल-सूर्य करेंगे कमाल! इनकी चमकेगी किस्मत

[ad_1]

अनुज गौतम/सागर. नया साल सोमवार से शुरू हो गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सप्ताह सूर्य और मंगल की युति धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. राहु मीन राशि में रहेगा. वहीं बुध ग्रह 2 जनवरी को शाम 7:37 बजे वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.

ज्योतिषाचार्य पं. अनिल कुमार पांडेय के अनुसार, इस सप्ताह में चंद्रमा प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा उसके उपरांत 2 जनवरी को 4 बजे शाम से कन्या राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा 4 तारीख को तुला राशि, फिर 7 तारीख को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी होगा तो कुछ राशि के जातकों को संभल कर रहने की जरूरत है.

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है. इस सप्ताह भाग्य मदद करेगा. धन की प्राप्ति की उम्मीद है. कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं. इसके प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए. चर्म रोग संबंधी बीमारी भी हो सकती है. इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंध थोड़ा खराब होगा. जनता में आपके प्रसिद्धि में कमी आएगी. इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 तथा 7 जनवरी की दोपहर तक का समय ठीक है. इस समय में आपके अधिकांश कार्य सफल हो सकते हैं. 3-4 और 7 जनवरी की दोपहर के बाद का समय थोड़ा काम ठीक है. इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं. सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है.

वृष राशि: इस सप्ताह खर्चे में बढ़ोतरी होगी. खर्च में बढ़ोतरी अप्रैल तक लगातार चलेगी. धन आने की गति पुरानी ही रहेगी. कार्यालय में प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. सुख में कमी आएगी. माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. छोटे-मोटे एक्सीडेंट से बचे. संतान से सुख प्राप्त होगा. इस सप्ताह 1 और 2 जनवरी उत्तम है. 1 और 2 जनवरी को आपके समस्त कार्य पूरे होंगे. 5, 6 और 7 जनवरी को सावधान रहकर कार्य करें. 7 जनवरी को दोपहर के बाद का समय भी किसी कार्य को करने के लिए ठीक है. इस सप्ताह आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है.

मिथुन राशि: आपके लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा और कुछ बुरा है. आपका, जीवनसाथी और माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पिता के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है. भाग्य इस सप्ताह आपका कई बार एकाएक साथ देगा. धन आने की मात्रा बढ़ेगी. जीवनसाथी के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. शत्रु आपके लिए कष्टकारी हो सकते हैं. संतान से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल पाएगी. भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे. 3 और 4 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है. 7 तारीख को दोपहर के बाद से शत्रुओं के विरुद्ध या किसी तरह की बीमारी के विरुद्ध जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफल होंगे. इस सप्ताह प्रतिदिन गरीबों के में चावल दान दें. शुक्रवार को यह कार्य मंदिर में जाकर ही करें. सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है.

कर्क राशि: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कार्यालय में स्थिति अच्छी रहेगी. भाग्य से मदद नहीं मिलेगी, परंतु परिश्रम से सफल होंगे. संतान से सहयोग बहुत कम प्राप्त होगा. भाई-बहनों से संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं. परिश्रम करें तो आप अपने शत्रुओं पर विजय पा लेंगे. इस सप्ताह आपके लिए 5-6 और 7 जनवरी के दोपहर तक का समय उत्तम है. 5 , 6 और 7 जनवरी को किए जाने वाले अधिकांश कार्य सफल रहेंगे. इस सप्ताह चाहिए कि प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें. शुभ दिन रविवार है.

सिंह राशि: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. जीवनसाथी का भी साथ उत्तम रहेगा. माता के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है. जनता के बीच प्रसिद्धी में कमी आएगी. संतान से उत्तम सहयोग मिलेगा. धन की प्राप्ति हो सकती है. भाग्य साथ थोड़ा कम देगा. इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जनवरी लाभदायक है. 7 जनवरी को आपको सुख संबंधी कोई सामग्री प्राप्त हो सकती है. जनता में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. संभव है कि 7 जनवरी को आपको माता का विशेष रूप से प्यार मिले. इस सप्ताह आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें शुभ दिन सोमवार है.

कन्या राशि: इस सप्ताह जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. सुख संबंधी कोई सामग्री खरीद सकेंगे. भाई-बहनों से संबंध तनावपूर्ण रहेगा. शत्रु शांत रहेंगे. बच्चों से आपका संबंध सामान्य रहेगा. कार्यालय में स्थिति ठीक रहेगी. धन प्राप्ति में कमी हो सकती है. जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भाग्य से आपको मामूली मदद मिलेगी. आपके लिए 3 और 4 जनवरी फलदायक है. जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल रहेंगे. 7 जनवरी को आपका अपने भाई-बहनों के साथ ज्यादा तनाव हो सकता है. इस सप्ताह आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी को सफेद वस्त्र का दान दें. शुभ दिन बुधवार है.

तुला राशि: इस सप्ताह आपका भाई-बहनों के साथ स्नेह बढ़ेगा. धन आने के संयोग भी बनेंगे. भाग्य मामूली साथ देगा. संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. संतान की उन्नति भी हो सकती है. शत्रु शांत रहेंगे. कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी. माता-पिता, जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. आपको पेट में पीड़ा हो सकती है. इस सप्ताह 5 ,6 और 7 तारीख की दोपहर तक का समय उत्तम है. इन तारीखों में आपके कई कार्य संपन्न हो जाएंगे. इस सप्ताह तीन-चार तारीख को पूरी योजना बनाकर कार्य करें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार पाठ करें. मंगलवार को व्रत रखकर हनुमानजी के मंदिर में जाएं. वहां हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ दिन शुक्रवार है.

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है. धन को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना चाहिए. जनता में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा. पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है. अगर आप कर्मचारी, अधिकारी हैं तो कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी. आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है. जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए प्रस्ताव भी आएंगे. इस सप्ताह आपके लिए एक और दो जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है. 5, 6 और 7 तारीख को सतर्क रहना चाहिए. इस सप्ताह चाहिए कि आप हनुमान चालीसा का प्रतिदिन तीन बार पाठ करें. शुभ दिन मंगलवार है.

धनु राशि: इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. माता के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है. भाई-बहनों से संबंध ठीक रहेगा. संतान पूरी तरह से मदद करेगी. दुर्घटना का योग है. बचाव के समस्त नियमों का पालन करें. भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी. कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है. कृपया संभाल कर कार्य करें. इस सप्ताह 3 और 4 जनवरी उत्तम है. आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे. 7 जनवरी को सतर्क रहना चाहिए. इस सप्ताह आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें. शुभ दिन बृहस्पतिवार है.

मकर राशि: इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने का योग है. आप इस सप्ताह लंबी यात्रा कर सकते हैं. भाग्य सामान्य रहेगा. धन आने का योग है, परंतु धन तत्काल खर्च भी हो जाएगा. खर्चों में वृद्धि होगी. भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं. कृपया संबंधों को खराब होने से बचाएं. इस सप्ताह 5, 6 और 7 तारीख की दोपहर तक का समय उत्तम है. 1 और 2 जनवरी को संभाल कर रहना चाहिए. इस सप्ताह आप रुद्राष्टक का प्रतिदिन पाठ करें. शुभ दिन शनिवार है.

कुंभ राशि: इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है. अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह संभाल कर कार्य करना चाहिए. किसी व्यर्थ के विवाद में नहीं फंसना चाहिए. वाणी पर आपको अधिकतम कंट्रोल करना चाहिए. इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है. भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 जनवरी उत्तम है. 3 और 4 जनवरी को सावधानी पूर्वक रहना चाहिए. 7 जनवरी को किसी कार्य में प्रगति हो सकती है. इस सप्ताह चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें. शुभ दिन शनिवार है.

मीन राशि: इस सप्ताह धन आने का योग है. कचहरी के कार्यों में प्रगति हो सकती है. अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह अति उत्तम है. भाग्य साथ दे सकता है. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा. पिता-माता दोनों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इस सप्ताह 3 और 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए श्रेष्ठ है. सप्ताह के बाकी दिन कोई भी कार्य संभाल कर करना चाहिए. 7 तारीख को दोपहर के बाद से भाग्य के कारण कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता है. इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें. शुभ दिन बृहस्पतिवार है.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Horoscope, Local18, Sagar news

[ad_2]

Source link